अचानक भिड़ गईं देवरानी और जेठानी, फिर सास ने जो किया कमाल लगेगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 8, 2024, 01:13 PM IST

Women Funny Fight Video: इसमें देखेंगे कि देवरानी किसी बात पर इतना भड़क गई कि उसने ताजी बनाई सब्जी ही फेंक दी। फ्रेम में फिर जो ड्रामा दिखाई दिया बार-बार देखने का मन करेगा।

Women Funny Fight Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में गृह क्लेश से जुड़े वीडियो भी खूब जमकर शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। इस समय एक ऐसा वीडियो चौतरफा छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि सास के सामने देवराजी और जेठानी कैसे एक-दूसरे से भिड़ गईं। दोनों घर में बनाई सब्जी तक फेंक देती हैं। इसमें सास भी दोनों को चुप कराने की कोशिश करती हैं। मगर फिर ऐसा नजारा दिखाई दिया कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो अभी तक एक लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

आपस में भिड़ गईं देवरानी और जेठानी

35 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि देवरानी खाना बना रही है। सास उसके पास में ही खड़ी नजर आती हैं। मगर देवरानी को एकाएक इतना गुस्सा आया कि उसने ताजा बनी सब्जी की कढ़ाई ही उठाकर फेंक दी। फ्रेम में सब्जी हर जगह गिरी हुई नजर आता है। इधर देवरानी के चीखने की आवाज सुन जेठानी भी अपनी कमरे से निकल आई। अब वो उसपर भी खूब गुस्सा करती है। सब्जी तक फेंकती है। नौबत दोनों के बीच हाथापाई तक पहुंच गई। वहीं पास में खड़ी सास दोनों को ना लड़ने के लिए कहती हैं, मगर उनकी कोई नहीं सुनता।

End of Feed