वायरल न्यूज़

छोटे से पक्षी ने ही कर लिया नाग का शिकार, नजारा देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jun 8, 2024, 12:38 PM IST

Sanp Ka Video: आंखों पर यकीन नहीं होगा कि इसमें एक कौआ जैसा छोटा पक्षी सांप का शिकार कर रहा है। वो उसके मुंह में चोंच घुसाता है और नोंचता हुआ नजर आता है।

Image

छोटे से पक्षी ने कर लिया सांप का शिकार। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पक्षी ने किया सांप का शिकार
  • हैरान कर देगा आगे का नजारा
  • आते ही छा गया ये वीडियो

Sanp Ka Video: दुनिया में सांप को सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक होता है कि अच्छे-अच्छे जानवर इससे दूरी बनाकर रखते हैं। खुद जंगल राजा शेर भी इसके पास जाने की हिम्मत नहीं करता है। मगर सबको डराने वाला ये नाग भी नेवले से डरता है। माना जाता है कि अगर गलती से भी नेवला सामने पड़ जाए तो नाग तुरंत पीछे हट जाता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि जो सांप किसी पक्षी का शिकार कर रहा था वो उसका ही शिकार बनने लगे। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होगा मगर अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है।

पक्षी का शिकार बन गाय नाग

वीडियो में देखेंगे कि आकार और बनावट में कौआ जैसे नजर आ रहे एक छोटे पक्षी ने सांप को दबोच रखा है। उसने सांप को सिर्फ दबोच ही नहीं रखा, बल्कि उसका शिकार तक करने की कोशिश में है। उसने सांप को अपने पंजे में दबा रखा है और उसके मुंह में अपनी चोंच डालकर मार रहा है। इसमें आगे देखेंगे कि पक्षी अपनी नुकीली चोंच से सांप की आंख और मुंह में हमला कर रहा है। फ्रेम में ये नजारा किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि सांप का शिकार करने वाले पक्षी का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article