वायरल न्यूज़

अचानक भिड़ गईं देवरानी और जेठानी, फिर सास ने जो किया कमाल लगेगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 8, 2024, 01:13 PM IST

Women Funny Fight Video: इसमें देखेंगे कि देवरानी किसी बात पर इतना भड़क गई कि उसने ताजी बनाई सब्जी ही फेंक दी। फ्रेम में फिर जो ड्रामा दिखाई दिया बार-बार देखने का मन करेगा।

Image

किसी बात पर आपस में भिड़ गईं देवरानी और जेठानी। (Photo/X.com)

Women Funny Fight Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में गृह क्लेश से जुड़े वीडियो भी खूब जमकर शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। इस समय एक ऐसा वीडियो चौतरफा छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि सास के सामने देवराजी और जेठानी कैसे एक-दूसरे से भिड़ गईं। दोनों घर में बनाई सब्जी तक फेंक देती हैं। इसमें सास भी दोनों को चुप कराने की कोशिश करती हैं। मगर फिर ऐसा नजारा दिखाई दिया कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो अभी तक एक लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

आपस में भिड़ गईं देवरानी और जेठानी

35 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि देवरानी खाना बना रही है। सास उसके पास में ही खड़ी नजर आती हैं। मगर देवरानी को एकाएक इतना गुस्सा आया कि उसने ताजा बनी सब्जी की कढ़ाई ही उठाकर फेंक दी। फ्रेम में सब्जी हर जगह गिरी हुई नजर आता है। इधर देवरानी के चीखने की आवाज सुन जेठानी भी अपनी कमरे से निकल आई। अब वो उसपर भी खूब गुस्सा करती है। सब्जी तक फेंकती है। नौबत दोनों के बीच हाथापाई तक पहुंच गई। वहीं पास में खड़ी सास दोनों को ना लड़ने के लिए कहती हैं, मगर उनकी कोई नहीं सुनता।

एक्स पर देखिए वीडियो

सास ने किया कमाल का काम

आखिर में देखेंगे कि फिर सास ने ऐसा कुछ किया कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। सास कहती है कि सब्जी को वो ही खा ले अब। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। वीडियो एक्स पर @PalsSkit नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। स्पष्ट कर दें कि टाइम्स नाउ नवभारत इसमें किसी भी तरह की सच्चाई या दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article