Viral Video: फैशन या सोने की दुकान...महिला की ज्वेलरी देखकर बप्पी लहरी जिंदा होते तो शरमा जाते

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 12, 2024, 05:07 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका स्वैग देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी झटका खा जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला का अनोखा स्वैग
  • गहने देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। वहीं, कुछ नजारों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक महिला का वीडियो (Shocking Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसका स्वैग देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी।

Woman Wore Heavy Gold jewelery

महिला का स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि शौक बड़ी चीज है। किसी को पैसे का शौक होता है, तो किसी को खाने का शौक, तो किसी को घूमने का शौक होता है। वहीं, कुछ को ज्वेलरी का शौक होता है। ज्वेलरी की जब कभी बात होती है तो बप्पी लहरी को कोई भूल नहीं सकता। बप्पी लहरी को 'सोने की दुकान' भी कहा जाता था। दरअसल, बप्पी लहरी को सोना पहनने का काफी शौक था। लेकिन, इस महिला को देखकर आप बप्पी लहरी को भूल जाएंगे। इतना ही नहीं अगर बप्पी लहरी आज जिंदा होते तो इस महिला को देखकर वो भी शरमा जाते। हो सकता है आपको हमारी बातों पर यकीन ना हो रहा हो। लेकिन, जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो खुद यकीन हो जाएगा। तो पहले इस वीडियो को देखें...

End of Feed