वायरल न्यूज़

होटल का बिल बना 588176 मगर खाते में मिले सिर्फ 41 रुपये, हैरान करेगी महिला की चालाकी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 31, 2024, 02:10 PM IST

दिल्ली के लग्जरी होटल से ठगी करने का एक हैरान करने वाला मामला चर्चा में बना हुआ है। यहां एक महिला कई दिनों तक होटल में ठहरी और बिना बिल दिए ही फरार हो गई।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक रूप से किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में लग्जरी होटल से ठगी
  • होटल को लगाया 6 लाख का चूना
  • मगर खाते में थे सिर्फ 41 रुपये

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठगी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला चर्चा में बना हुआ है। यहां एक महिला ने लग्जरी होटल में कई दिनों तक मजे की जिंदगी काटी। मगर जब छह लाख रुपये का बिल बना तो बिना दिए ही फरार हो गई। पुलिस ने लग्जरी होटल के साथ ठगी करने वाली महिला के बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने लग्जरी होटल पुलमैन के साथ करीब छह लाख रुपये की ठगी की। मगर जब उसके बैंक खाते की जांच की गई तो सिर्फ 41 रुपये मिले।

पुलिस ने क्या कुछ बताया

पुलिस ने आगे बताया कि आंध्रे प्रदेश की ये महिला एयरपोर्ट के पास होटल में ही क्यों ठहरी, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। मामले में दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आंध्र प्रदेश पुलिस विभाग से महिला और उसके परिवार के बारे में जानकारी मांगी है। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला से पूछताछ की गई, मगर उसने सहयोग नहीं किया। पूछताछ में उससे अपने बैंक खाते के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया, मगर महिला इसमें असफल रही।

बैंक खाते में मिले सिर्फ 41 रुपये

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि जब महिला का बैंक खाता खंगाला गया तो उसमें सिर्फ 41 रुपये मिले। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान झांसी रानी सैमुअल के रूप में हुई है। दिल्ली में लैंड होने के बाद वो एयरपोर्ट के करीब पुलमैन होटल में करीब 15 दिनों तक ठहरी। पुलिस ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर 5,88,176 रुपये का फर्जी ट्रांजेक्शन किया।

पुलिस ने बताया कि होटल के स्टाफ ने भी महिला के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। स्टाफ ने बताया कि उसने होटल के स्पा में करीब दो लाख रुपये की सुविधाओं का लाभ उठाया। इस दौरान उसने खुद को ईशा दवे बताया।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article