वायरल न्यूज़

Dance Video: डांस करते हुए रील्स बना रही थी महिला तभी आ गया लंगूरों का जत्था, फिर जो हुआ..

Dance Video: आप देख पाएंगे कि महिला वहां से भागती नहीं है। वह इसके बाद भी रील्स बनाती रहती है। तभी कुछ लंगूर उसके पास पहुंच जाते हैं। आप देख पाएंगे कि वह महिला के आस-पास ही उछल कूद करने लगते हैं। इसमें से कुछ लंगूर महिला के ऊपर भी कूदते हैं।

Image

लंगूरों के साथ डांस (इंस्टाग्राम)

Dance Video: सोशल मीडिया पर आपने डांस के तमाम वीडियो देखे होंगे। आजकल लोग डांस करते हुए रील्स बनाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। ऐसे वीडियो जमकर देखे और पसंद किए जाते हैं। इसी क्रम में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला डांस करते हुए रील्स बना रही थी। हालांकि, महिला के रील्स बनाते समय कुछ ऐसा होता है, जिसकी उम्मीद शायद महिला को भी नहीं रही होगी।

वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

वायरल हो रहा वीडियो आपको चौंकाने के लिए काफी है। आप देख पाएंगे कि महिला रील्स बनाते समय डांस कर रही होती है। वह खुले आंगन में नाच रही होती है। इस दौरान बैकग्राउंड में 'तेरी पायल बजी जहां.. मैं पागल हुआ वहां' गाना बज रहा होता है। महिला जहां डांस कर रही होती है, उस आंगन में छत पर जाने के लिए सीढ़ियां भी बनी होती हैं। आप देख पाएंगे कि जब महिला डांस कर रही थी, इसी बीच वहां पर लंगूरों का एक जत्था आ जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो में इसके बाद सबसे हैरान करने वाली चीज होती है। आप देख पाएंगे कि महिला वहां से भागती नहीं है। वह इसके बाद भी रील्स बनाती रहती है। तभी कुछ लंगूर उसके पास पहुंच जाते हैं। आप देख पाएंगे कि वह महिला के आस-पास ही उछल कूद करने लगते हैं। इसमें से कुछ लंगूर महिला के ऊपर भी कूदते हैं। हालांकि, महिला डरती नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला इसके बाद भी रील्स बनाती रहती है। सबसे शॉकिंग नजारा तब देखने को मिलता है कि जब एक लंगूर महिला की गर्दन में उछलकर चढ़ जाता है। इसके बाद महिला उसे सिर पर बिठाकर गोल-गोल घूमकर नाचने लगती है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो देखकर कुछ लोगों का कहना है कि शायद महिला ने इन लंंगूरों को पाला हुआ है। वहीं कुछ लोग जानवरों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। इस वीडियो को satywatichauhan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article