वायरल न्यूज़

वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है.. देसी जुगाड़ का ये खतरनाक वीडियो देख हिल जाएगा दिमाग, महिला को करेंगे सैल्यूट

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 6, 2023, 08:08 AM IST

ट्विटर पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप इस महिला को सैल्यूट करेंगे। इसने ऐसा दिमाग लगाया है जिसे देख आपका भी सिर चकरा जाएगा।

Image

पानी वाला ड्रम रखने के लिए महिला ने लगाया जुगाड़ (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • ड्रम रखने के लिए महिला ने लगाया जुगाड़
  • शख्स की भी बुद्धि हो गई फेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: आजकल खाली समय में लोग रील्स देखना बेहद पसंद करते हैं। इस दरमियान उन्हें काफी बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर हंसी भी आती है और लोगों के दिमाग का लोहा भी मानना पड़ जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक बेहद ही खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कई सारे पानी के ड्रम रखे हुए नजर आएंगे। ऐसे में महिला गाड़ी से उन्हें लेने आती है। फिर वहां खड़ा शख्स ड्रम को लेकर गाड़ी पर बैठ नहीं पाता। ऐसे में महिला ने जुगाड़ का इस्तेमाल करते हुए उसे चार-चार ड्रम पकड़ा देती है। इतना ही नहीं, इसके बाद उसके सिर पर भी चार ड्रम रख देती है। ये वीडियो इतना गजब का है कि आप इसे देखते रह जाएंगे और हंस-हंसकर आपके पेट में दर्द होने लगेगा।

पानी वाला ड्रम रखने के लिए महिला ने लगाया जुगाड़

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि किसी को भी कभी कम नहीं समझना चाहिए, जो काम ये आदमी न कर सका, वो महिला ने चुटकी में कर लिया। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 22 हजार से भी अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस पर 1.7 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@M_Shivnya' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article