Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कुछ टैलेंट को देखकर तो बड़े-बड़े धुरंधरों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ लोग तो ऐसा टैलेंट दिखाते हैं, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे। इन वीडियो (Trending Video) को लोग पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Ajab Gajab Video) सामने आया है, जिसमें महिला का टैलेंट या यूं कहें कि जुगाड़ देखकर आपको 440 वोल्ट झटका लगेगा।
महिला का हाहाकारी जुगाड़ (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - Video: पाकिस्तान में खीर बेचते हुए मिला डोनाल्ड ट्रंप का हमशक्ल, मजेदार वीडियो देख आप भी लगाएंगे
दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो हर काम के लिए कुछ ना कुछ जुगाड़ जरूर निकाल लेते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कोई कार्यक्रम चल रहा है और उसमें काफी संख्या में लोग बैठे हुए हैं। वहीं, एक महिला हाथ में बाला पहनी हुई है। अचानक वो महिला बाले में लगे ढक्कन को खोलने लगती है। पहली बार में ऐसा लगता है कि उसने फैशन के लिए कुछ ऐसा किया होगा। लेकिन, अगले ही पल वो पर्स से एक ग्लास निकालती और फिर महिला करती है उसे देखकर आप सोच भी नहीं सकते हैं। देखें वीडियो...
महिला का हाहाकारी टैलेंट
वीडियो में महिला का अंदाज देखकर आपका सिर भी जरूर घूम गया होगा। सोचे रहे होंगे कि ऐसे लोग कहां से आते हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'funny_singh23' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 42 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि महिला ने तो महफिल लूट ली। किसी का कहना है कि इस कहते हैं अनोखा टैलेंट। तो आपको महिला का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
