वायरल न्यूज़

Viral Video: छिपकर शराब पीने के लिए भिड़ाया अनोखा जुगाड़, देखकर आप भी कहेंगे- 'इसने तो महफिल लूट ली'

Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएं। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

महिला का हाहाकारी जुगाड़ (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला का अनोखा जुगाड़
  • अंदाज देखकर दंग रह जाएंगे आप
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कुछ टैलेंट को देखकर तो बड़े-बड़े धुरंधरों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ लोग तो ऐसा टैलेंट दिखाते हैं, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे। इन वीडियो (Trending Video) को लोग पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Ajab Gajab Video) सामने आया है, जिसमें महिला का टैलेंट या यूं कहें कि जुगाड़ देखकर आपको 440 वोल्ट झटका लगेगा।

दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो हर काम के लिए कुछ ना कुछ जुगाड़ जरूर निकाल लेते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कोई कार्यक्रम चल रहा है और उसमें काफी संख्या में लोग बैठे हुए हैं। वहीं, एक महिला हाथ में बाला पहनी हुई है। अचानक वो महिला बाले में लगे ढक्कन को खोलने लगती है। पहली बार में ऐसा लगता है कि उसने फैशन के लिए कुछ ऐसा किया होगा। लेकिन, अगले ही पल वो पर्स से एक ग्लास निकालती और फिर महिला करती है उसे देखकर आप सोच भी नहीं सकते हैं। देखें वीडियो...

महिला का हाहाकारी टैलेंट

वीडियो में महिला का अंदाज देखकर आपका सिर भी जरूर घूम गया होगा। सोचे रहे होंगे कि ऐसे लोग कहां से आते हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'funny_singh23' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 42 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि महिला ने तो महफिल लूट ली। किसी का कहना है कि इस कहते हैं अनोखा टैलेंट। तो आपको महिला का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article