American Model Lacey Wildd: आज कल महिलाएं अपनी खूबसूरती दिखाने के लिए न जाने क्या-क्या कर रही हैं, कोई सुंदर दिखने के लिए कुछ कर रहा है तो कोई हाइट बढ़ाने के लिए। ऐसे में अमेरिका से एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने आप खूबसूरत और जवान दिखने के लिए सर्जरी करवाई है। इस महिला ने एक या दो नहीं बल्कि इतनी सर्जरी कराई है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। यह आपके सोच भी परे हैं।
अमेरिकी मॉडल लेसी विल्ड (Image Credit : laceywilddofficial/Instagram)
दरअसल, अमेरिका के वर्जीनिया की रहने वाली लेसी विल्ड ने खुद को जवान दिखाने के लिए 200 सर्जरी कराई है, इसके लिए उसने करीब 8 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। लेसी एक टीवी पर्सनेलिटी और मॉडल हैं, जो सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। फिलहाल, लेसी की उम्र 54 साल है लेकिन अगर आप उनकी फोटोज देखेंगे तो आप उनकी उम्र का अंदाजा भी लगा सकते हैं। क्योंकि वह दिखने में एक 30 साल की लड़की दिखाई देती हैं। लेसी का असली नाम पॉला थेबर्ट है।
जवान दिखने के लिए मॉडल ने कराई 200 सर्जरी
लेसी विल्ड का कहना है कि उनके इतने अधिक सर्जरी कराने के बाद अब डॉक्टरों ने उन्हें आगे सर्जरी कराने के लिए मना किया है। अब उनकी खूबसूरती देख बाकी लड़कियां उनसे जलती हैं। इसका कारण है कि उनके फिगर के चलते हर लड़का उन्हें डेट करना चाहता है। वैसे बता दें, उनके बेटे की उम्र 35 साल है। अक्सर लोग उनके बेटे को लेकर धोखा खा जाते हैं और उसे उनका ब्वॉयफ्रेंड समझ लेते हैं। आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि लेसी के 6 बच्चे हैं।
