वायरल न्यूज़

Viral Video: Alpaca को किस करना चाहती थी महिला, जानवर ने कर दी ऐसी बेइज्जती, देखकर लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 14, 2023, 10:46 AM IST

Alpaca Viral Video: सोशल मीडिया पर Alpaca का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला उसे किस करना चाहती है। लेकिन, महिला के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Image

किसी करने के चक्कर में हुआ खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • Alpaca को किस करना चाहती थी महिला
  • किस करने के चक्कर में महिला के साथ हुआ खेल
  • वीडियो देखकर लगाएंगे ठहाके

Alpaca Viral Video: कई बार लोग मौज-मस्ती के लिए ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसके बार सोचा भी नहीं सकता। इतना ही नहीं मस्ती करने के चक्कर में कई बार तो लोगों की ऐसी भद्द पिट जाती है, जिसे देखकर काफी हैरानी भी होती है। वहीं, कई बार लोगों का मजाक भी उड़ जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो (Viral Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

दरअसल, कई लोगों को जानवरों के साथ मस्ती करना काफी अच्छा लगता है। इसके लिए कई बार वो खुद की भी परवाह नहीं करते। लेकिन, उनके साथ ऐसा खेल हो जाता है, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाए। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक महिला मजे लेते हुए Alpaca को किस करना चाहती है। महिला जैसे ही उसे किस करने के लिए आगे बढ़ती है, Alpaca उसके ऊपर थूक देता है। जिससे महिला काफी घबरा जाती है और वहां से भाग खड़ी होती है। लेकिन, इस मजेदार नजारे को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

महिला के साथ खेल हो गया

वीडियो (Alpaca Viral Video) देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि महिला के साथ तो खेल हो गया भाई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'taninmisfenomen' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि और करो जानवरों के साथ मस्ती। कुछ का कहना है कि किस करने के चक्कर में थूक मिल गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article