Shocking Stunt With Fire: आज के समय में हर कोई स्टंट करना चाह रहा है लेकिन कई बार ये स्टंट इतना खतरनाक हो जाता है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। दुनिया में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जो अपनी इसी खतरनाक स्टंट के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो इतना खतरनाक है कि आपकी नजर इससे नहीं हटेगी।
महिला ने आग के साथ किया खतरनाक स्टंट (Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला आग के साथ स्टंट करती नजर आ रही है। इस दौरान उसने अपने पैर में आग लगी हुई एक लकड़ी पकड़ी हुई है, जिससे वह अपने पैरों पर आग लगाती है और वह आग पैरों से होते हुए उसके बांह तक जाती है। ये नजारा इतना खतरनाक लग रहा है कि आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। लोगों का कहना है कि महिला ने होश ही उड़ा दिए।
महिला ने आग के साथ किया खतरनाक स्टंट
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि क्या कमाल का स्टंट किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतना खतरनाक स्टंट मैंने अपनी लाइफ में नहीं देखा। बता दें, इस वीडियो को 'marli.moves' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 55 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
