वायरल न्यूज़

Viral: परेशान महिला ने बॉस से बात करने से किया इनकार, मैसेज का जवाब देखकर हुई शॉक्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2023, 03:27 PM IST

Viral Post: एक महिला काम से काफी परेशान हो गई और उसने बॉस से फोन पर बात तक नहीं की। इसके बाद बॉस ने महिला को जो मैसेज किया उसे पढ़कर वो हैरान रह गई और उसे यकीन नहीं हो रहा था।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

KEY HIGHLIGHTS
  • परेशान महिला ने बॉस से बात करने से किया इनकार
  • बॉस ने महिला को किया मजेदार रिप्लाई
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

Viral Post: काम के प्रेशर में कई बार कर्मचारी काफी परेशान और तनाव में रहते हैं। कभी-कभी तो माहौल इतना बिगड़ जाता है कि कर्मचारी और बॉस के बीच तीखी बहस भी हो जाती है। सोशल मीडिया पर इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में एक महिला ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपनी आपबीती शेयर की है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल, महिला को उसके बॉस ने कॉल किया। लेकिन, महिला ने फोन पिक नहीं किया और बॉस को मैसेज किया कि वो बात नहीं करना चाहती। इस पर बॉस ने जो जवाब दिया उसे पढ़कर महिला दंग रह गई। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ट्विटर पर स्तुति नाम की यूजर ने मजेदार आपबीती शेयर की है। स्तुति ने बताया, 'वो काम से काफी परेशान थी और थक चुकी थी। जिसके कारण काम पर ध्यान केन्द्रित करना उसे मुश्किल हो रहा था। ऐसे में उसके बॉस का दो बार फोन आता है। लेकिन, स्तुति ने कॉल मिस कर दी। बॉस ने स्तुति को मैसेज किया कि कृपया कॉल बैक करें। स्तुति ने बॉस को मैसेज किया कि मैं काफी निराश हूं और बात नहीं करना चाहती। इस पर बॉस ने रिप्लाई किया कि आप अपना काम मुझे दे दो और तीन-चार दिन की छुट्टी ले ले। लेकिन, अपना मूड खराब करके मत रहो'। तो पहले आप इस पोस्ट को देखें...

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

पोस्ट देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। अब पोस्ट वायरल हो गया है। तीन लाख 77 हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट को अब तक देख चुके हैं। जबकि, 6700 से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, इस पोस्ट को अब तक सैकड़ों लोगों ने रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं लोग अपने-अपने अंदाज में इस पोस्ट पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि वो भी इस स्वस्थ माहौल में काम करना चाहते हैं। एक ने लिखा, 'ऐसा बॉस सभी को मिले'। कुछ का कहना है कि वर्क प्लेस पर इसी कल्चर की जरूरत है। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article