Weird News: कई बार अपने शौक के चक्कर में लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसका परिणाम काफी खतरनाक हो जाता है। कुछ लोग इस तरह की हरकत जानबूझकर करते हैं, तो कुछ अनजाने में करते हैं। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है इंडोनेशिया से, जहां एक महिला को पेड़ के साथ न्यूड तस्वीर खिंचवाना काफी भारी पड़ गया। तस्वीर खिंचवाने के चक्कर में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर महिला को गिरफ्तार क्यों किया गया? तो हम आपको बताते हैं इसका जवाब कि महिला के साथ ऐसा क्यों हुआ?
पेड़ के साथ तस्वीर खिंचवाना महिला को पड़ा भारी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये अजीबोगरीब घटना घटी है बाली में, जहां एक महिला ने 700 साल पुराने पेड़ के साथ न्यूड तस्वीर खिंचवाई। रिपोर्ट के अनुसार, यह पेड़ तबानन रीजेंसी के बयान गांव में एक मंदिर की जमीन पर स्थित है। स्थानीय लोग इस पेड़ का काफी पवित्र मानते हैं। जब महिला ने पेड़ के साथ तस्वीर खिंचवाई तो लोग काफी भड़क गए। बाद में इस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की पुष्टि देनपसार आप्रवासन कार्यालय के प्रमुख टेडी रियांडी ने की है। आलम ये है कि यह मामला तुल पकड़ चुका है और लोग काफी नाराजगी जता रहे हैं।
गुस्से में लोग
इंस्टाग्राम पर लुह जेलेंटिक नाम के यूजर, जो एक कार्यकर्ता भी हैं उन्होंने लिखा कि विदेशी हमारी जमीन को अपमानित करते हैं। बाली हमारा घर है, विदेशियों का नहीं। लुह ने फोटोशूट कराने वाली महिला की तस्वीरें भी शेयर की। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कई लोग इस पर नाराजगी जता रहे हैं, तो कई गुस्से वाले कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उस जगह आम लोगों को तस्वीर खींचना या खिंचवान काफी मुश्किल हैं। ऐसे में अधिकारियों के रहते इस महिला ने कैसे न्यूड फोटोशूट करवा ली। एक ने लिखा, 'जब महिला कपड़े उतार रही थी, तो गार्ड ने नहीं देखा क्या?'
