वायरल न्यूज़

गजब: 700 साल पुराने पेड़ के साथ न्यूड फोटो खिंचवाने पर गिरफ्तार हुई महिला, इस राज से थी अनजान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2023, 01:35 PM IST

Ajab Gajab News: इंडोनेशिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। यहां एक महिला को धार्मिक पेड़ के साथ न्यूड फोटो खिंचवाना भारी पड़ गया। आलम ये है कि इस घटना की लोग काफी आलोचना कर रहे हैं।

Image

पेड़ के साथ तस्वीर खिंचवाना महिला को पड़ा भारी (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेड़ के साथ न्यूड फोटो खिंचवाना महिला को भारी पड़ गया।
  • महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • लोग इस घटना की नींदा कर रहे हैं।

Weird News: कई बार अपने शौक के चक्कर में लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसका परिणाम काफी खतरनाक हो जाता है। कुछ लोग इस तरह की हरकत जानबूझकर करते हैं, तो कुछ अनजाने में करते हैं। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है इंडोनेशिया से, जहां एक महिला को पेड़ के साथ न्यूड तस्वीर खिंचवाना काफी भारी पड़ गया। तस्वीर खिंचवाने के चक्कर में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर महिला को गिरफ्तार क्यों किया गया? तो हम आपको बताते हैं इसका जवाब कि महिला के साथ ऐसा क्यों हुआ?

ये अजीबोगरीब घटना घटी है बाली में, जहां एक महिला ने 700 साल पुराने पेड़ के साथ न्यूड तस्वीर खिंचवाई। रिपोर्ट के अनुसार, यह पेड़ तबानन रीजेंसी के बयान गांव में एक मंदिर की जमीन पर स्थित है। स्थानीय लोग इस पेड़ का काफी पवित्र मानते हैं। जब महिला ने पेड़ के साथ तस्वीर खिंचवाई तो लोग काफी भड़क गए। बाद में इस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की पुष्टि देनपसार आप्रवासन कार्यालय के प्रमुख टेडी रियांडी ने की है। आलम ये है कि यह मामला तुल पकड़ चुका है और लोग काफी नाराजगी जता रहे हैं।

गुस्से में लोग

इंस्टाग्राम पर लुह जेलेंटिक नाम के यूजर, जो एक कार्यकर्ता भी हैं उन्होंने लिखा कि विदेशी हमारी जमीन को अपमानित करते हैं। बाली हमारा घर है, विदेशियों का नहीं। लुह ने फोटोशूट कराने वाली महिला की तस्वीरें भी शेयर की। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कई लोग इस पर नाराजगी जता रहे हैं, तो कई गुस्से वाले कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उस जगह आम लोगों को तस्वीर खींचना या खिंचवान काफी मुश्किल हैं। ऐसे में अधिकारियों के रहते इस महिला ने कैसे न्यूड फोटोशूट करवा ली। एक ने लिखा, 'जब महिला कपड़े उतार रही थी, तो गार्ड ने नहीं देखा क्या?'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article