वायरल न्यूज़

Funny Video: गाड़ी धोने के लिए महिला ने जैसे ही चालू किया मोटर, हो गया खेल करने लगी ब्रेक डांस

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 23, 2023, 06:20 PM IST

ट्विटर पर एक बड़ा ही कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। वीडियो में महिला जैसे ही गाड़ी धुलने के लिए मोटर चालू करती है, वैसी ही वह ब्रेक डांस करने लगती है। देखिए पूरा वीडियो..

Image

पानी का मोटर चालू करते ही निकला महिला का ब्रेक डांस (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी चालू करने के लिए महिला ने शुरू किया मोटर
  • फिर खुद ही करने लगी ब्रेक डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Car Wash Funny Video: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। इस वीडियो (Viral Video) में आपको एक महिला नजर आएगी, जो अचानक से कुछ ऐसा करती है, जिसके चलते उसका ब्रेक डांस निकल जाता है। ये वीडियो इतना फनी है कि उसे देखने के बाद आप ठहाके लगाते-लगाते थक जाएंगे, फिर भी आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला कार धोने के लिए जैसे ही मोटर शुरू करती है, उस मोटर से पानी की स्पीड काफी तेज आती है, जिसे महिला कंट्रोल नहीं कर पाती। ऐसे में महिला पानी वाले पाइप के साथ नीचे गिर जाती है और फिर होना क्या था, उसका ब्रेक डांस निकल जाता है। ऐसे में यूजर्स इस वीडियो पर काफी मजे ले रहे हैं।

पानी का मोटर चालू करते ही निकला महिला का ब्रेक डांस

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि कभी भी मोटर चालू करने से पहले ध्यान रखना चाहिए, इससे हादसा हो सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा ब्रेक डांस मैंने अपनी पूरी लाइफ में कभी नहीं देखा। इस वीडियो पर अब तक साढे 9 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 47 हजार से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं और इसे करीब 7 हजार बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article