वायरल न्यूज़

OMG: 'जोंबी वाइफ और एलियन ब्वॉयफ्रेंड'... महिला ने बसाया ऐसा परिवार, देखते ही उल्टे पांव भाग निकलेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 15, 2023, 06:39 PM IST

मैसाचुसेट्स (यूएस) की रहने वाली फेलिसिटी कैडलेक रॉसी ने अपना एक असाधारण परिवार बसाया है, जिसमें एक जोंबी वाइफ और एलियन ब्वॉयफ्रेंड समेत कुल 10 लोगों का परिवार है। इस परिवार में महिला को छोड़ सभी एक डॉल हैं, जिसे महिला ने अपनी स्वेच्छा से खरीदकर घर का खास हिस्सा बनाया है।

Image

महिला ने बनाया जोंबी डॉल्स से एक असाधारण परिवार (Pic Credit: Felicity Kadlec Rossi/Facebook)

KEY HIGHLIGHTS
  • जोंबी और एलियन डॉल के साथ रहती है महिला
  • महिला ने बसाया है सात लोगों असाधारण परिवार
  • जमकर वायरल हो रही ये फोटोज

Woman Married Zombie Doll: दुनिया में अजीबोगरीब तरीके के लोग रहते हैं। उनकी इच्छाएं न जाने कैसी-कैसी होती है, इसका अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता। कोई तकिए से शादी कर लेता है तो कोई अपने चादर से। अब तो ऐसा लगता है जैसे कुछ भी इंपॉसिबल नहीं बचा है। एक ऐसा ही पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक महिला के बारे में बताया गया है, जो मैसाचुसेट्स (यूएस) की रहने वाली है और उसका नाम फेलिसिटी कैडलेक रॉसी है। यूएस का यह असामान्य परिवार इतना अतरंग है कि इसके बारे में जानने के बाद आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। मामला कुछ यूं है कि महिला ने साल 2018 में शादी कर ली थी, किसी इंसान से नहीं, बल्कि अपनी एक ज़ोंबी डॉल (केली रॉसी) से। महिला का कहना है कि उसे अपनी डॉल से प्यार हो गया था। इतना ही नहीं, महिला का एक एलियन डॉल ब्वॉयफ्रेंड भी है। यह खुलासा महिला ने खुद ही किया है।

felicity kadlec rossi alien doll boyfriend

फेलिसिटी कैडलेक रॉसी का एलियन ब्वॉयफ्रेंड (Pic Credit: Felicity Kadlec Rossi/Facebook)

कुल 10 लोगों का असाधारण परिवार

और तो और महिला 24 वर्षीय रॉबर्ट नाम की छह फुट की विदेशी गुड़िया के साथ भी रिलेशन में है, जिसे उसने 17 साल की उम्र में खरीदा था। इन सभी के अलावा इस परिवार में कुल मिलाकर 10 लोग रहते हैं। ऐसे में फेलिसिटी यह दावा करती है कि वह "सपने, विचार और भावना" के माध्यम से अपनी गुड़िया के साथ संवाद करती है और यह मानती है कि उन सभी की अपनी आत्माएं हैं।

Woman Married Zombie Doll

फेलिसिटी कैडलेक रॉसी और उसकी वाइफ केली रॉसी के हाथ पर बना टैटू (Pic Credit: Felicity Kadlec Rossi/Facebook)

फेलिसिटी का दावा, कहा- केली से शारीरिक संबंध भी...

फेलिसिटी का यह गुड़िया परिवार देखने दिखने में तो काफी अजीब है लेकिन देखा जाए तो अब यही असाधारण परिवार उसकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। फेलिसिटी ने अपने और अपनी डॉल पत्नी की हाथों पर एक दूसरे के नाम का टैटू भी बनवा रखा है। उनका कहना है कि वह अपनी गुड़िया के साथ शारीरिक रूप से भी अटैच हैं। लेकिन वह रॉबर्ट के साथ फिजिकल नहीं है। अब ऐसे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article