वायरल न्यूज़

पति आया तो प्रेमी को कूलर में छिपा दिया, फिर जो दिखा बार-बार देखेंगे ये VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 24, 2024, 08:20 PM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि परिवार के सदस्य घर से बाहर है और महिला ने इसी का फायदा उठाकर प्रेमी को घर में बुला लिया। इधर तभी परिवार के सदस्य घर वापस लौट आए। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा चौंक ही जाएंगे।

Image

महिला ने बचने के लिए प्रेमी को कूलर में छिपा दिया। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने प्रेमी को घर पर बुलाया
  • मगर तभी आ धमका पति
  • फिर जो हुआ हंसी भी आएगी

Viral Video Today: सोशल मीडिया में पति-पत्नी और पत्नी के प्रेमी से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ है। इसमें देखेंगे कि जब परिवार के सदस्य घर से बाहर थे तब मौका पाकर पत्नी ने प्रेमी को घर में बुला लिया। मगर जब सभी अचानक लौट आए तो पत्नी ने प्रेमी को कूलर के अंदर छिपा दिया। पत्नी और प्रेमी से जुड़ा पूरी घटना का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि परिवार के सभी सदस्य किसी काम से घर से बाहर थे। इधर रात का समय हुआ तो पत्नी ने इसी मौके के फायदा उठाकर प्रेमी को घर में बुला लिया। पत्नी को लगा कि प्रेमी घर में है और इसका जानकारी किसी को नहीं होगी।

कूल ने छिपा दिया प्रेमी

मगर जैसी ही प्रेमी घर में दाखिल हुआ परिवार के सदस्य घर में आ धमके। इधर पति और अन्य लोगों के घर में आने पर पत्नी ने अपने प्रेमी को कूलर के अंदर छिपा दिया। पत्नी को लगा कि उसकी चालाकी को कोई पकड़ नहीं पाएगा। किसी को पता नहीं चलेगा कि उसका प्रेमी कूलर के अंदर छिपा हुआ है। इधर पति शक के आधार पर कमरे की तलाशी लेता है कि तभी उसकी नजर कूलर पर पड़ गई। पति ने तुरंत कूलर को बाहर की तरफ खींचा और अंदर जो देखा चौंक ही गया। कूलर के अंदर उसकी पत्नी का प्रेमी छिपा हुआ था। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया बार-बार देखेंगे।

इंस्टग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि अब रंगे हाथ पकड़ जाने पर पत्नी की कुछ समझ नहीं आता है वो कौन सा बहाना लगाकर पूरे मामले में बच निकले। पत्नी अभी भी पति को समझाने की कोशिश करती है कि मगर कोई उसकी एक बात नहीं सुनता है। वीडियो इंस्टाग्राम पर giedde नाम के हैंडल से भी शुरू किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article