घूंघट में महिला सरपंच ने बोली ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी, बस उसे ही देखती रह गईं IAS टीना डाबी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 17, 2024, 11:35 AM IST

Today Viral Video: वायरल वीडियो राजस्थान में बाड़मेर का बताया गया है जहां एक कार्यक्रम में महिला सरपंच ने ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी बोली की खुद आईएएस टीना डाबी भी उनकी फैन हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला सरपंच ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी
  • सुनकर फैन हो गई IAS टीना डाबी
  • सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Today Viral Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो एक महिला सरपंच से जुड़ा है जो घूंघट में ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है कि मंच पर बैठी आईएएस टीना डाबी भी उसकी फैन हो गईं। महिला को अंग्रेजी में बोलता सुनकर टीना डाबी मुस्कुराती हैं और खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाती हैं।

महिला सरपंच ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी

वायरल वीडियो राजस्थान में बाड़मेर का बताया गया है। इसमें देखेंगे कि पंचायत स्तर पर किसी कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। इसमें मंच पर गणमान्य लोग मौजूद हैं। एआईएस टीना डाबी भी मंच पर बैठी नजर आती हैं। इसमें आगे देखेंगे कि तभी मंच संचालन के लिए एक महिला घूंघट में स्टेज पर पहुंचती हैं। देखकर लगता है कि वो ठीक से हिंदी भी नहीं बोल पाएंगी। मगर महिला जैसे ही अंग्रेजी बोलना शुरू किया सभी चौंक गए। खुद आईएएस टीना डाबी भी हल्की मुस्कुराहट के साथ महिला की तरफ देखती हैं और खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाती हैं।

End of Feed