Viral Video: जिम में साड़ी पहन महिला ने दिखाया ऐसा स्वैग, देखकर धुरंधरों की हवा हो जाएगी टाइट

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने साड़ी में जिम के अंदर ऐसा स्वैग दिखाया, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। कई लोगों को तो आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई अनोखे वीडियो (Trending Video) आप देखने को मिल जाएंगे। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) दिल दहलाने वाले भी होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, एक महिला साड़ी पहनकर जिम पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने जिम के अंदर जिस तरह का स्वैग दिखाया, उसने सबको चौंका दिया। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।

gym video

महिला का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @pink.heaven.official)

आज कल सोशल मीडिया पर हर कोई अनोखे अंदाज से धमाल मचाते रहते हैं। कुछ लोग अजीबोगरीब हरकत करके फेमस भी हो जाते हैं। जबकि, कईयों का पोपट भी बन जाता है। जबकि, कुछ की तारीफ भी होती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं साड़ी पहनकर एक महिला जिम के अंदर पहुंच जाती है। इसके बाद जिस तरह वो एक्सरसाइज करती है, उसे देखकर सबके होश उड़ गए। इतना ही नहीं लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। देखें वीडियो...

End of Feed