Video: महिला प्रोफेसर ने पुष्पा 2 गाने पर डांस कर लूटी महफिल, यूजर्स ने कहा- 'सबसे कूल HOD'

Viral Video: दावा है कि, डांस करने वाली प्रोफेसर एक साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी की माइक्रोबायोलॉजी की विभागाध्यक्ष पार्वती वेणु हैं। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। महिला प्रोफेसर ने कॉलेज के एक कार्यक्रम में अपने एनर्जेटिक डांस मूव्स से सभी को चौंका दिया।

Viral Video: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म की रोमांचक कहानी ने तो लोगों को दीवाना बना ही लिया है मगर इसके गाने भी धूम मचा रहे हैं। शंकर बाबू कंदुकूरी और लक्ष्मी दासा द्वारा गाया गया एक खास ट्रैक, पीलिंग्स, सोशल मीडिया पर वायरल ट्रैक बन चुका है। इस फेमस गाने पर जोरदार डांस करती एक प्रोफेसर का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया का ध्यान खींचा है और यूजर्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

डांस करतीं महिला प्रोफेसर।

दावा है कि, डांस करने वाली प्रोफेसर एक साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी की माइक्रोबायोलॉजी की विभागाध्यक्ष पार्वती वेणु हैं। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। महिला प्रोफेसर ने कॉलेज के एक कार्यक्रम में अपने एनर्जेटिक डांस मूव्स से सभी को चौंका दिया। गहरे हरे रंग की साड़ी पहने हुए प्रोफेसर ने शुरू में अपने छात्रों को पुष्पा 2 ट्रैक की धुनों पर थिरकते देखा। लेकिन इसके बाद कहानी में ट्विस्‍ट तब आया जब उन्होंने अपना पर्स पास की कुर्सी पर रख दिया और स्‍टूडेंट्स के साथ डांस करने चली गईं।

End of Feed