नवरात्रि स्‍पेशल थाली ऑर्डर करने पर मिला भारीभरकम 'ईद डिस्‍काउंट', X पर Swiggy ने लूटी महफिल

Swiggy Navratri Special Thali: सोशल मीडिया पर फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Swiggy की काफी ज्‍यादा तारीफ हो रही है। स्विगी ने अपने बेहतरीन ऑफर से लोगों से खूब तारीफें बटोरी हैं।

Swiggy Navratri Special Thali: त्‍योहारों पर आमतौर पर देखा जाता है कि, लोग ऑनलाइन फूड ऑर्डर उसको मजे से खाते हैं। ऐसा ही कुछ नवरात्र के तीसरे दिन और ईद पर देखने को मिला। आप देखते होंगे कि, त्योहारों पर फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियां कई तरह के ऑफर और डिस्‍काउंट्स देती हैं। Swiggy ने भी ईद के मौके पर ऐसा ही ऑफर निकाला था। इनके एक ऑफर ने एक्‍स यूजर्स का ध्‍यान अपनी ओर खींचा जिसके बाद सोशल मीडिया पर स्विगी की खूब तारीफ हुई। दरअसल, एक एक्‍स यूजर ने स्‍क्रीनशॉट शेयर कर बताया कि, कैसे उन्हें नवरात्रि स्पेशल थाली के ऑर्डर पर ईद का भारी भरकम डिस्‍काउंट मिला। इस पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए और स्विगी की खूब प्रशंसा की।

​navratri special thali, special thali swiggy, swiggy special offer, eid discount on swiggy, food, viral news, viral, news


स्विगी के डिस्‍काउंट ऑफर का स्‍क्रीनशॉट।

Swiggy ने जीता यूजर्स का दिल

एक्‍स यूजर्स उदिता पाल ने स्विगी एप पर फूड ऑर्डर का स्‍क्रीनशॉट शेयर किया। उन्‍होंने दिल के इमोजी के साथ लिखा कि, 'फूड (खाना) कोई धर्म नहीं जानता।' फोटो में आप देख सकते हैं कि, नवरात्रि की स्‍पेशल थाली पर उनको "EID125" का डिस्‍काउंट मिला। इस एक्‍स पोस्‍ट को अब तक 15 हजार से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है और पोस्‍ट को हजारों लाइक्‍स भी मिल चुके हैं। लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्विगी की खूब तारीफ भी की है।

End of Feed