Woman wants to Divorce Ghost Husband: भूतों के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा, आप से कई ऐसे लोग होंगे जो ऐसा दावा करते हैं कि उन्होंने भूतों को महसूस किया है। लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि कोई इंसान किसी भूत के साथ हर रहा हो, किसी भूत से शादी कर ली हो। यह बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लगे लेकिन यह सच है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन की रहने वाली रॉकर ब्रोकार्डे की, जिन्होंने एक भूत ले शादी की है।
अपने भूत पति से तलाक लेना चाहती है रॉकर ब्रोकार्डे (Image Credit: brocarde/Instagram)
महिला द्वारा की गई यह अजीबोगरीब हरकत यही रुकने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, अब वह अपने पति से तलाक लेना चाहती हैं। आप सभी को ये बातें जरा घुमाऊ लग रही होंगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है, यह बिल्कुल सच है। कुछ दिन से उसका पति रॉकर को बच्चों की आवाज निकाल कर डरा रहा है, जिससे वह काफी सहम गई है। ऐसे में उसके पास अपने पति से तलाक लेने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बचा है। दरअसल, महिला ने उससे शादी हैलोवीन 2022 पर की थी।
बच्चों की आवाज में डराता है भूत पति
महिला का कहना है कि पिछले 5 महीने तक उसने अपने भूत पति को डेट किया था, उसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और फिर उसने उससे शादी कर ली। लेकिन अब यह शादी उसकी जिंदगी को नर्क से भी बदतर बना रही है, जिससे वह छुटकारा पाना चाहती हैं। रॉकर ब्रोकार्डे की बात की जाए तो वह पैसे से एक गायिका हैं। वहीं, उनके भूत पति का नाम एडवर्डो है, जो जीवित हुए विक्टोरिया का एक सैनिक था। जब से रॉकर ने अपने भूत पति से अलग होने की बात की है, तब से वह उसका पीछा कर रहा है और उसे काफी डरा रहा है। अब इन सब से तंग आकर महिला भूत भगाने पर विचार कर रही है।
हनीमून पर भी हुआ था डरावना हादसा
इतना ही नहीं, महिला अपने पति के साथ हनीमून पर भी गई थी, जहां उसके साथ काफी भयानक हादसा भी हुआ। जब वह आइसक्रीम खा रही थी, तब उसके पति ने उसको रेतीले मैदान पर पटक दिया था, भूत पति को लगा कि वह यह मजाक कर रहा है और रोमांटिक होने की कोशिश कर रहा है लेकिन असल में रॉकर इससे काफी डर गई थी। इसके लिए ब्रोकार्डे ने अपने पति से रिश्ते को गंभीरता से लेने के लिए कहा था। लेकिन यह सब बोलना व्यर्थ था। अब उसका भूत पति बच्चों की चीख भरी आवाज निकालता है और उसे काफी डराता है।
