Gobar Dance: सिलेंडर-कुआं डांस तो देख लिया, अब देखिए गोबर डांस, यूजर्स बोले - अब अगला क्या होगा?

सिलेंडर और कुआं डांस के बाद अब मार्केट में गोबर डांस आ गया है, जो काफी फेमस हो रहा है। ऐसे में यूजर्स के काफी अतरंगी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुआं डांस के बाद आया गोबर डांस
  • गोबर पर खड़ी होकर महिला ने किया डांस
  • काफी वायरल हो रहा ये फनी डांस

Gobar Dance Viral Video: अब तो सोशल मीडिया पर हजारों ऐसे लोग मिलेंगे, जो डांस के वीडियो अपलोड करते रहते हैं। ऐसे में कुछ बेहद शानदार और कुछ काफी फनी होते हैं। फनी डांस कई बार इतना वायरल हो जाता है कि लोग बाकी के डांस को भूल जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक महिला का डांस वायरल हो रहा है। ये कोई ऐसा-वैसा डांस नहीं है, ये गोबर डांस है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला गोबर पर खड़ी होकर डांस कर रही है। हालांकि, डांस करती हुई महिला गोबर से फिसल नीचे गिर जाती है और उसके पांव में मोच आ जाती है। महिला महिला की ये अद्भुत कलाकारी लोगों को काफी पसंद आ रही है। लोगों का कहना है कि अब यही सब देखना बाकी रह गया है। अभी कुछ पहले एक महिला सिलेंडर पर खड़ी होकर डांस कर रही थी, उसके एक दूसरी महिला का कुएं पर खड़े होकर डांस का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद अब इस गोबर डांस ने तहलका मचा दिया है।

End of Feed