वायरल न्यूज़

शौक बड़ी चीज है! शहद खाते हुए मधुमक्खियों से कटवा रही थी महिला, बिगड़ गया पूरा हुलिया, देखें वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 4, 2023, 07:28 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शहद खाती नजर आ रही है। इस दौरान उसे काफी सारी मक्खियों ने भी काट लिया, जिसके चलते उसे आंख व होंठ सूज गए। लेकिन फिर भी महिला शहद खाना नहीं छोड़ रही।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने मधुमक्खी के छत्ते से खाई शहद
  • मधुमक्खियों ने कर दिया हमला
  • बिगड़ गया महिला का पूरा चेहरा

Viral Video in Hindi: हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया गया है, जिसमें एक महिला नजर आ रही है, जिसका पूरा चेहरा सूजा हुआ है। इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आप एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर आंधी की तरह चल रही है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। आलम ये है कि लोग इसे बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला मधुमक्खी के छत्ते से शहद खा रही है। इस दौरान उसका पूरा चेहरा सूजा हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, उसे मधुमक्खियों ने काटा है। लेकिन फिर भी वह शहद खाना नहीं छोड़ रही है। ऐसे में उसकी एक आंख पूरी तरीके से बंद हो गई है और होंठ भी बिल्कुल फूल से गए हैं।

मधुमक्खियों ने महिला का सूजा दिया मुंह

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि बस करो भाई, नहीं तो खाने के लिए मुंह भी नहीं खुलेगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे ही असली दीवानगी कहते हैं। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article