OMG: महिला ने 10 मिनट के भीतर एक के बाद एक 6 बच्चों को दिया जन्म, अंत में दिखा सबसे बड़ा अजूबा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 3, 2023, 06:28 PM IST

Ajab Gajab News: आपने जुड़वा बच्चे तो सुने होंगे, लेकि एक साथ 6 बच्चों का पैदा होना वाकई हैरान करने वाला है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ब्राजील में एक महिला ने एक के बाद एक 10 मिनट के अंदर 6 बच्चों को जन्म दे दिया। महिला ने एक ऐसा बच्चा जन्मा जो डॉक्टर के हथेली में ही समा गया था।

Ajab Gajab News: इस दुनिया में बहुत सारे अजूबे होते रहते हैं। कई अजूबे ऐसे होते हैंं, जिन पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। ब्राजील से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ब्राजील में एक महिला ने एक के बाद एक 6 बच्चों को जन्म दे दिया। यह तो हुआ एक अजूबा.. सबसे अंत में एक ऐसा अजूबा देखने को मिला। जिसके बाद डॉक्टर भी हैरान रह गए। दरअसल, महिला ने एक ऐसा बच्चा जन्मा जो डॉक्टर के हथेली में ही समा गया था।

six baby birth

महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म (ट्विटर)

महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म

ब्राजील की रहने वाली क्वेजिया रोमुआल्डो (Quezia Romualdo) नाम की महिला ने इस दुनिया का सबसे हैरान काम किया, जब उसने एक के बाद एक छह बच्चों को जन्म दे दिया। जिसने भी यह मामला सुना, वह हैरान रह गया। आपने जुड़वा बच्चे तो सुने होंगे, लेकि एक साथ 6 बच्चों का पैदा होना वाकई हैरान करने वाला है। सबसे बड़ी बात यह है कि महिला के सारे के सारे बच्चे हेल्दी हैं। लोगों ने एक साथ 6 बच्चों का पैदा होना अजूबा मान लिया।

End of Feed