वायरल न्यूज़

गजब: खत लिखते-लिखते 15 हजार KM दूर जेल में बंद कैदी से महिला को हुआ प्यार, दिलचस्प है प्रेम कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2023, 11:35 AM IST

Weird Love Story: 29 साल की एक महिला को जेल में बंद कैदी से प्यार हो गया। हालांकि, दोनों अब तक एक बार भी मिले नहीं है। लेकिन, अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया है। अब इस प्रेम कहानी की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Image

कैदी से हुआ महिला को प्यार

KEY HIGHLIGHTS
  • अजब प्रेम की गजब कहानी
  • महिला को जेल में बंद कैदी से हुआ प्यार
  • हर तरफ हो रही है प्रेम कहानी की चर्चा

Weird Love Story: बहुत पुरानी कहावत है कब, कहां, किससे प्यार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ प्रेम कहानियां तो ऐसी होती हैं, जिनके बारे में जानकर दुनिया हैरान रह जाती है। वहीं, कुछ हमेशा के लिए अमर हो जाती है। एक ऐसी ही प्रेम कहानी इन दिनों लोगों के बीच छाई हुई है, जिसमें एक महिला को जेल में बंद कैदी से प्यार हो गया और अब वो हर दिन अपने प्रेमी को लव लेटर भेजती है। महिला का कहना है कि वो उससे बेइंतहा मोहब्बत करती है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये अनोखा मामला सामने आया है पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से, जहां सवानाह नाम की महिला को एक ऐसे शख्स प्यार हो गया, जो जेल में कैदी है। रिपोर्ट के अनुसार, सवानाह FIFO वर्कर हैं। पिछले कई सालों से उन्होंने अलग-अलग रिश्तों में धोखा खाए हैं। लेकिन, अब उन्हें एक ऐसे शख्स से प्यार हुआ है, जो उनसे 15 हजार किलोमीटर दूर एक जेल में बंद है। सवानाह का कहना है कि उनके ब्वॉयपफ्रेंड एलेक्स में वो सारी खूबियां है, जो वो अपने प्रेमी में चाहती हैं। उनका कहना है कि एलेक्स स्वीट के साथ-साथ काफी केयरिंग भी है। इतना ही नहीं वो उनसे काफी प्यार भी करता है। लेकिन, दिक्कत ये है कि एलेक्स एक अमेरिकी कैदी है और नेवाडा जेल में बंद है।

अजब प्रेम की गजब कहानी

इस दूरी को मिटाने के लिए सवानाह एलेक्स को रोजाना खत लिखती हैं। दरअसल, 'Write A Prisoner' के तहत अमेरिका में लोगों को ये सुविधा दी जाती है कि वो जेल में बंद कैदियों को पत्र लिखकर बातचीत कर सकते हैं। सवानाह ने बताया कि उसने अन्य कैदियों को भी खत लिखे थे, लेकिन किसी का कोई खास जवाब नहीं आया। लेकिन, एलेक्स ने मुझे वापस खत लिखा। दोनों एक-दूसरे को लगातार खत लिखते रहे। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई और फिर प्यार हो गया। साल 2022 में दोनों रिश्ते में आ गए, लेकिन दोनों एक-दूसरे से कभी मिले नहीं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया। आलम ये है कि अब इस प्रेम कहानी की हर तरफ चर्चा होती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article