वायरल न्यूज़

Viral Video: महिला ने दिखाया ऐसा करतब, फिर जो किया.. देख होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2023, 11:29 AM IST

खड़े होकर या बैठकर तो पानी पीते देखा लेकिन एक महिला ने कुछ इस कदर अपनी प्यास बुझाई, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, पानी पीने के लिए महिला ऐसा बेहतरीन फ्लिप किया कि आपकी उससे नजरें नहीं हटेंगी।

Image

महिला के स्टंट करते हुए पानी पीने का वीडियो वायरल (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'classic105kenya')

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी पीने के लिए महिला ने दिखाया बेहतरीन करतब
  • बेहद ही लाजवाब है महिला का यह स्टंट
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Woman Stunt for Drinking Water Video Viral: आज हम आपके लिए जिस वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर आए हैं, उसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में एक महिला है, जो पहले तो करतब दिखाती है। फिर उसके बाद करतब करते हुए एक मग उठाती है और फिर जो करती है, वो देखने लायक है। यकीनन आप इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद बार-बार देखना चाहेंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला पहले तो फ्लिप करती है, वो एक हाथ से। जी हां, जो अच्छे-अच्छे लोग नहीं कर पाते। फिर फ्लिप करते हुए दूसरे हाथ से पास में रखा मग उठाती है, जिसमें पानी भरा होता है। इसके बाद हैरान कर देने सीन देखने को मिलता है। जैसे ही महिला पानी से भरा मग उठाती है, उसके बाद वहां पास में ही रखे एक कुर्सी पर फ्लिप करते हुए बैठ जाती है। फिर पानी पीती है और अपने हाथ धोती है। ऐसे में ये वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे देखने के हैरान रह जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे काफी बार देख रहे हैं।

महिला का फ्लिप करते हुए वीडियो हुआ वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपना रियक्शन भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि यह तो ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट है। वहीं, दूसरे ने लिखा कि यह अफ्रीका की सबसे टैलेंटेड महिला है। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'classic105kenya' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article