Viral Video: हजारों फीट ऊंचाई वाले फॉल्स पर मस्ती करती दिखी महिला, नजारा देख यूजर्स बोले - लेटे-लेटे मौत को बुलावा दे रही

इंस्टाग्राम पर जाम्बिया के विक्टोरिया फॉल्स का खतरनाक नजारा वायरल हो रहा है, जिसके किनारे पर एक महिला लेटकर स्टंट करती हुई रील्स बनाती नजर आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • झरने के किनारे पर लेटकर मस्ती करती दिखी महिला
  • महिला का डेयरिंग स्टंट देख रह जाएंगे दंग
  • हैरतअंगेज कारनामा देख पीटने लगेंगे माथा

Victoria Falls Stunt Video: दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग मिल जाएंगे, जिन्हें मौत से आंखमिचौली करने में मजा आता है। ऐसा लगता है जैसे उन्हें मौत से डर ही नहीं लगता और ना तो मौत उनका कुछ बिगाड़ सकती है। ऐसे कई सारे आपको वीडियो या फुटेज मिल जाएंगे, जिसमें लोगों के डेयरिंग वाले खतरनाक स्टंट देखने को मिल जाएंगे। ऐसे स्टंट को देखने के बाद एक आम इंसान की सांसें ही थम जाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो एक महिला ऐसा हैरतअंगेज कारनामा कर रही है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो में महिला हजारों फीट की ऊंचाई वाले झरने के एकदम किनारे पर लेटी हुई है। जहां से हल्का भी डिसबैलेंस होने पर उसकी जान भी जा सकती है। ये झरना जाम्बिया का विक्टोरिया फॉल्स बताया जा रहा है, जिसे नजारा ही बेहद भयानक और खतरनाक है। ऐसी खतरनाक जगह पर महिला आराम से मस्ती के मूड रील्स बना रही है।

End of Feed