Belly Dance Viral Video: इंटरनेट पर बेली डांस का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो इतना प्यारा है कि आप उसे बार-बार देखेंगे। यूजर्स को ये डांस इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे बार-बार देख रहे हैं। अब आप इसी से वीडियो की प्रसिद्धी का अंदाजा लगा सकते हैं कि ये अब तक 3 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर चुका है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको महिला बेली डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में महिला ने 'खलासी' गाने पर कमाल का बेली डांस किया है, जिसकी सभी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आलम ये है कि लोग इस वीडियो काफी शेयर भी कर रहे हैं और सेव भी कर रहे हैं।
'खलासी' गाने पर महिला ने किया जबरदस्त बेली डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बड़ा ही कमाल का बेली डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेहद कमाल का यह डांस है और उससे ज्यादा कमाल की आप। इस वीडियो पर अब तक 2 लाख 67 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '_diyabhatt15' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
