वायरल न्यूज़

कच्चा मकान देखा तो महिला ने ससुराल ही बदल लिया, बोली- अब देखिए मेरा नया घर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 2, 2023, 01:42 PM IST

Viral Video: सामने आए वीडियो में महिला खुद कहती है कि उसने कच्चा मकान देखा तो अपना ससुराल ही बदल लिया। उसने अपना पति भी बदल लिया।

Image

अच्छे घर के लिए बदल लिया मकान। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • ससुराल में दिखा कच्चा मकान
  • महिला ने बदल लिया पति
  • फिर दिखाया अपना नया घर

Viral Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी सचमुच हो सकता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला ऐसी बातें कहती है कि सुनकर सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में महिला अपना नया ससुराल दिखाती है और बहुत खुश होती है। महिला अपने पुराने ससुराल के बारे में भी कुछ बताती है, मगर जो बातें कहती है दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी। वो कहती है कि पहला ससुराल कच्चा घर था इसलिए उसे छोड़कर नए ससुराल में आ गई।

कच्चा घर देखा तो छोड़ दिया ससुराल

शुरुआत से वीडियो देखने पर पता चलता है कि महिला घर के किसी कमरे में बैठी है। बैकग्राउंड में एलएडी है। फ्रंट कैमरा ऑन होता है और महिला बताती है कि ये उसका नया ससुराल है। वो आगे बताती है, 'इससे पहले आप मेरा पुराना ससुराल देख ही चुके होंगे। वो थोड़ा कच्चा घर था। इसलिए मैंने अपना ससुराल ही चेंज कर दिया।' वीडियो में महिला के ये शब्द सुनकर किसी का भी दिमाग घूम जाएगा। वो आगे कहती है कि उसने पति भी बदल लिया है। फ्रेम में देखेंगे कि ये बातें कहते हुए महिला बहुत खुश नजर आती है। वो ससुराल में परिवार के सदस्यों को भी दिखाती है। वीडियो बना रही है महिला पूछते हैं कि उसका नया ससुराल कैसा लगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम कच्चे घर के लिए अपना ससुराल बदल लेने वाली महिला का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article