Ajab Gajab News: इंसान की किस्मत कब बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। किसी-किसी की किस्मत रातों-रात बदल जाती है। सोचिए आपने कोई चीज 320 रुपये में खरीदी हो और फिर उसी चीज के लिए लोग 1 करोड़ 58 लाख रुपये देने को तैयार हो जाएं। जाहिर सी बात है आप हैरान रह जाएंगे। अमेरिका से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अमेरिका के न्यू हैम्पशर की रहने वाली एक महिला ने मात्र 320 रुपये लगाकर एक पेंटिंग खरीदी थी।
पेंटिंग ने बदल दी किस्मत (ट्विटर)
फेसबुक ने रातोंरात बदल दी किस्मत
महिला को इस पेंटिंग की असलियत नहीं पता थी। महिला की किस्मत बदली फेसबुक ने। जहां से महिला को इस पेंटिंग की असलियत का पता चला। इसके बाद उसने पेंटिंग को नीलाम करने का फैसला किया। इस 320 रुपये की पेंटिंग की नीलामी में इतनी अधिक बोली लगी कि महिला की जिंदगी रातोंरात बदल गई। इस 320 रुपये की पेंटिंग के महिला को पूरे 1.58 करोड़ रुपये मिले। नीलामी से पहले जहां यह पेंटिंग महिला के घर में धूल खा रही थी, वहीं अब उसकी जिंदगी ही बदल गई है।
साल 1939 में बनाई गई थी पेंटिंग
महिला ने बताया कि घर में पेंटिंग यूं ही टंगी रहती थी और कोई उस पर ध्यान तक नहीं देता था। एक दिन महिला ने पेंटिंग की एक तस्वीर खींची और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इस फेसबुक पोस्ट ने महिला की तकदीर बदल दी। फेसबुक से पता चला कि पेंटिंग को पेन्सिलवेनिया के आर्टिस्ट एनसी वेथ ने बनाया है और यह पेंटिंग बहुत पहले खो गई थी। इस पेंटिंग का नाम रमोना (Ramona) है, जो 1939 में बनाई गई थी। यह पेंटिंग हेलेन हंट जैक्सन की किताब पर बनाई गई थी। इसके बाद महिला ने इस पेंटिंग को नीलामी के लिए रखा। इस नीलामी में पेंटिंग को कुल 1 लाख 91 हजार डॉलर की रकम मिली।
