Delhi Metro Video: मेट्रो में भीख मांगती नजर आई महिला, भड़के यूजर्स ने कहा - यही देखना बाकी रह गया था

इंस्टाग्राम पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मेट्रो यात्रियों से भीख मांगती नजर आ रही है। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि अब दिल्ली मेट्रो में यही सब देखना बाकी रह गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो में अनोखा कारनामा
  • भीख मांगती नजर आई महिला
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Woman Begging In Delhi Metro: बीते कुछ महीनों से दिल्ली मेट्रो के कई सारे ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिसे देखने के बाद दिल्ली मेट्रो की लोगों ने काफी थूं-थूं की। हालांकि, इस पर दिल्ली मेट्रो ने भी काफी नकेल कसने की कोशिश की। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। अब ऐसे में फिर से एक नया वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि अब तो हद ही गई है।

Woman Begging In Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो में भीख मांगती महिला का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला मेट्रो में बैठे सभी लोगों के पास जाकर भीख मांग रही है, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। यकीनन, अब तक आपने अपनी जिंदगी में ऐसा नजारा नहीं देखा होगा। लोगों का कहना है कि अब लगता है कि वाकई में कलयुग आ गया है, इसीलिए उल्टी-सीधी चीजें ज्यादा देखने को मिल रही हैं। वैसे यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है।

End of Feed