वायरल न्यूज़

Funny Video: बर्थडे पर लड़के को मिला ऐसा गिफ्ट, देखते ही उछल पड़ा बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 11, 2024, 09:17 AM IST

Funny Video: इसमें देखेंगे कि लड़का बर्थडे पर गिफ्ट एक-एक कर देखता है, मगर तभी एक गिफ्ट देखा तो बेचारा उछल ही पड़ा। मगर बाद में फिर खुद ही हंसी नहीं रोक पाया।

Image

लड़के को बर्थडे पर मिला जरा हटकर गिफ्ट। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

Funny Video: सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं तो आपको आए दिन कुछ ना कुछ अजीब देखने को जरूर मिलता होगा। इनमें कई बार ऐसा कुछ नजर आता है कि बहुत गुस्सा आता है। मगर कई बार हंसी रोकना ही मुश्किल हो जाता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त नजारा वायरल है। इसमें दोस्तों ने लड़के को जन्मदिन पर ऐसा गिफ्ट दिया कि बेचारा देखते ही उछल पड़ा। गिफ्ट देखने के बाद फिर वो अपनी हंसी भी नहीं रोक पाया। जन्मदिन पर गिफ्ट से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दोस्तों ने दिया बर्थडे गिफ्ट

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि लड़के का जन्मदिन हैं। आसपास उसके दोस्त खड़े हैं। सभी बहुत खुश हैं और केक कटने के इंतजार में हैं। अब लड़का केक काटता है और सभी दोस्तों को खिलाता है। अब दोस्त उसे जन्मदिन का तोहफा देते हैं। लड़का एक-एक कर ऑन कैमरा गिफ्ट खोलता है। मगर जैसे ही एक गिफ्ट उसने देखा, बेचारा उछल पड़ा। फ्रेम में देखेंगे कि लड़का खुशी-खुशी गिफ्ट का पैकेट खोलता है। मगर आखिर में देखा तो दोस्त ने उसे अंडरवियर ही गिफ्ट कर दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी ना रुकेगी।

यहां देखिए वीडियो

दोस्त को गिफ्ट में अंडरवियर देने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article