वायरल न्यूज़

Delhi Metro Video: मेट्रो में भीख मांगती नजर आई महिला, भड़के यूजर्स ने कहा - यही देखना बाकी रह गया था

इंस्टाग्राम पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मेट्रो यात्रियों से भीख मांगती नजर आ रही है। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि अब दिल्ली मेट्रो में यही सब देखना बाकी रह गया था।

Image

दिल्ली मेट्रो में भीख मांगती महिला का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो में अनोखा कारनामा
  • भीख मांगती नजर आई महिला
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Woman Begging In Delhi Metro: बीते कुछ महीनों से दिल्ली मेट्रो के कई सारे ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिसे देखने के बाद दिल्ली मेट्रो की लोगों ने काफी थूं-थूं की। हालांकि, इस पर दिल्ली मेट्रो ने भी काफी नकेल कसने की कोशिश की। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। अब ऐसे में फिर से एक नया वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि अब तो हद ही गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला मेट्रो में बैठे सभी लोगों के पास जाकर भीख मांग रही है, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। यकीनन, अब तक आपने अपनी जिंदगी में ऐसा नजारा नहीं देखा होगा। लोगों का कहना है कि अब लगता है कि वाकई में कलयुग आ गया है, इसीलिए उल्टी-सीधी चीजें ज्यादा देखने को मिल रही हैं। वैसे यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है।

दिल्ली मेट्रो में भीख मांगती महिला का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बस कुछ दिनों में यहां चाय और पकौड़ी भी मिलेगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अगली बार घरेलू विमान में जाकर भीख मांगना। इस वीडियो को अब तक 9.8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक कर लिया है। बता दें, इस वीडियो को 'ourdelhi.in' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

TNN Viral Desk
TNN वायरल डेस्क author

खबरों की दुनिया में अजब-गजब, फनी, शॉकिंग, दिलचस्प जानकारी, जानवरों की दुनिया के बारे में जानने के शौकीन हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर एकसाथ मिल जाएंगी ये सभी मजेदार चीजें। जिन्हें देखकर और पढ़कर ना केवल आपका मनोरंजन होगा, बल्कि रोजाना नई-नई जानकारियां भी मिलेगी।

और पढ़ें
End of Article