Animal Fight Video: मगरमच्छ को दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है जो बड़े से बड़े जानवर का शिकार आसानी से कर लेता है। कहते हैं पानी में मगरमच्छ की ताकत भी ज्यादा बढ़ जाती है। यहां ये जंगल के राजा शेर का शिकार करने से भी पीछे नहीं हटता। मगर क्या हो जब मगरमच्छ के ही मजबूत गढ़ में कोई उसे चुनौती देने पहुंच जाए। वो सिर्फ चुनौती ही ना दे बल्कि मगरमच्छ का ही शिकार कर डाले। अभी एक ऐसा ही होश उड़ाना वाला वीडियो सामने आया है। इसमें मगरमच्छ खुद शिकार हो गया।
अजगर ने किया मगरमच्छ का शिकार। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
मगरमच्छ निगल गया अजगर
सामने आए वीडियो में देखेंगे कि मगरमच्छ पानी में शिकार की तलाश में था। मगर चौंक जाएंगे कि तभी विशालकाय अजगर भी पानी में उतर गया। दोनों ही शिकार की तलाश थे, मगर आपस में सामना होगा। इधर इतने बड़े सांप को देखकर मगरमच्छ तुरंत बचाव की मुद्रा में आ गया। वो पीछे हटने की कोशिश करता है, मगर अजगर पीछे नहीं हटता। उसने मौका देखते ही मगरमच्छ का मुंह दबोच लिया। हैरान हो जाएंगे अजगर धीरे-धीरे उसे निगलना शुरू करता है और थोड़ी ही देर में जिंदा मगरमच्छ निगल गया। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।
देखिए वीडियो
मगरमच्छ का शिकार करते हुए अजगर का ये वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर hunting.world.ir नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
