वायरल न्यूज़

दिनदहाड़े ठगों के जाल में फंस गया शहरी बाबू, खुद पकड़ा दिया नोटों से भरा बैग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 9, 2023, 07:53 AM IST

Viral Video: ठगी से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में छाया है। इसमें एक शख्स ठगों के जाल में ऐसा फंसा जो शायद ही पहले देखा होगा।

Image

ठगों ने बड़ी चालाकी से फंसा लिया शहरी बाबू। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • ठगों के जाल में फंसा शहरी बाबू
  • खुद पकड़ा दिया नोटों का बैग
  • नजारा देखकर होश उड़ जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया में ठगों से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर होश उड़ जाएंगे। इसमें देखेंगे कि कैसे ठगों की गैंग ने एक शहरी बाबू को अपने जाल में फंसाया और बेचारा लाखों रुपये से भरा बैग गंवा बैठा। हैरानी होगी कि रुपये से भरा नोट जाने के बाद भी शख्स नहीं समझ पाया कि वो इतनी बड़ी ठगी का शिकार हो गया। ठगी की ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें देखेंगे कि शहरी बाबू आराम से स्कूटी पर बैठा है। उसके पास लगेज बैग है। मालूम होता है कि उसने आगे की तरफ नोटों से भरा बैग भी टांग रखा है।

ठगों ने उड़ा लिया नोटों से भरा बैग

फ्रेम में आगे देखेंगे कि शख्स आराम से मोबाइल चलाने में बिजी है कि तभी ठग गैंग की उसपर नजर पड़ी है। ठगों ने उसे जाल में फंसाने का प्लान बनाया है। प्लान के तहत आम नागरिक की तरह एक ठग उसके पास पहुंचा। ठग ने कहा कि उसकी शर्ट के पीछे कुछ लगा है। इतना कहकर पहला ठग वहां से चला गया। अब अगले ही सेकंड दूसरा ठग वहां आया और यही बात दोहराई। ठगों के जाल में शहरी बाबू ऐसा फंसा कि उसने अपने बैग उतारकर खुद स्कूटी पर रख दिया और कपड़े देखने लगा। हैरान हो जाएंगे कि अब जैसे ही उसकी निगाह घूमी तीसरा ठग आया और बड़ी चालाकी से नोटों से भरा बैग उड़ा ले गया। फ्रेम में ये नजारा किसा का भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

यहां देखें वीडियो

आखिर में देखेंगे कि शख्स को जरा भी अहसास नहीं हुआ कि वो इतनी बड़ी ठगी का शिकार हो चुका है। उसने अपने गलती से खुद ठगों को नोटों का बैग पकड़ा दिया। मालूम हो ठगों का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर

giedde नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article