वायरल न्यूज़

Wild Animal Video: अबकी बार फेल हो गई लोमड़ी की चालाकी, उससे ज्यादा चालाक निकला शिकार

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 8, 2023, 12:20 PM IST

Lomdi Ka Video: जानवरों में लोमड़ी को सबसे ज्यादा चालाक शिकारी माना जाता है, मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो खुद शिकार के जाल में फंस गई।

Image

शिकार को दबोचने वाली लोमड़ी खुद उसके जाल में फंस गई। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • सबसे ज्यादा चालाक शिकारी है लोमड़ी
  • मगर अबकी बार काम ना आई चालाकी
  • शिकार ने ही दबोच लिया मुंह

Lomdi Ka Video: जानवरों में अलग-अलग तरह की खासियतें होती हैं। किसी की रफ्तार चौंकाती हैं तो किसी की नजर सबसे तेज होती है। किसी जानवर के दांत बहुत मजबूत होते हैं तो किसी की आवाज डराती है। मगर सबसे ज्यादा चालाक जानवर की जब बात आती है तब लोमड़ी का नाम दिमाग में पहले आता है। कहते हैं कि चालाकी के मामले में लोमड़ी का कोई तोड़ नहीं है। ये शिकारियों से भी आसानी से बच निकलती है। चौंक जाएंगे कि ये इंसानों की तरह चीजों को जल्दी से सीख लेती है। ये समस्याओं का समाधान खोजने की कला भी रखती है। मगर क्या हो जब ये चालाक लोमड़ी शिकार दबोचने के मामले में फेल हो जाए।

लोमड़ी से ज्यादा चालाक निकला शिकार

अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि लोमड़ी का शिकार उससे ज्यादा चालाक निकला। इतना ही नहीं उल्टा उसने लोमड़ी को अपने जाल में फंसा लिया और उसका ही शिकार करने लगा। वायरल हो रहा कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि लोमड़ी शिकार की तलाश में यहां-वहां भटक रही थी कि तभी उसकी नजर आसमान की शिकारी चील पर पड़ी। लोमड़ी ने उसे ही अपने मुंह का निवाला बनाने का प्लान बनाया। वो धीरे-धीरे उसके करीब पहुंचने लगी और आखिर में धावा बोला दिया। मगर हमला करने के कुछ सेकंड में ही पासा पलट गया।

फ्रेम में आगे देखेंगे कि चील उल्टा शिकारी लोमड़ी पर हावी हो गई। उसने बड़ी चालाकी से उसका मुंह अपने पंजों में दबोच लिया। अब लोमड़ी शिकार से बचने की बहुत कोशिश करती है मगर कामयाबी नहीं मिली। अब इसके बाद नजर आता है सबसे ज्यादा खतरनाक दृश्य। दरअसल लोमड़ी को दबोचने के बाद चील उसे मारने शुरू कर देती है। वो उसकी गर्दन पर अपनी नुकीली चोंच से हमला करती है। अब लोमड़ी भी समझ चुकी थी कि शिकार करने की बजाय उससे किसी तरह बच निकलना ही बहादुरी होगी। फ्रेम के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि लोमड़ी ने पूरी ताकत लगाई और चील के पंजों से निकलते हुए उलटे पांव दौड़ लगा दी।

यहां देखिए वीडियो

शिकार से बचकर भागते हुए लोमड़ी का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम discoverywildanimalnature98 हैंडल पर भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article