वायरल न्यूज़

Wild Animal Video: चीते पर भारी पड़ गया शिकार, ऐसा हमला हुआ टूट गई रीढ़ की हड्डी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 11, 2023, 08:27 AM IST

Wild Animal Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि चीता जिसे आसान शिकार समझ रहा था उसी ने बेचारे की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी।

Image

शिकार से पिट गया शिकारी चीता। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • शिकार को आसान समझ बैठा चीता
  • टूट गई रीढ़ की हड्डी
  • हैरान कर देगा नजारा

Wild Animal Video: जंगल में चीते को काफी खतरनाक जानवर माना जाता है। अपनी रफ्तार के दम पर ये शिकार को आसानी से दबोच लेता है। मगर क्या हो जब शिकारी चीता खुद शिकार के हाथों बुरी तरह घायल हो जाए। बेचारे की रीढ़ की हड्डी तक टूट जाए। हालात ऐसी हो जाए कि किसी कीड़े की तरह रेंगने पर मजबूर होना पड़े। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि खतरनाक शिकारी चीता खुद शिकार से पिट गया।

टूट गई रीढ़ की हड्डी

वीडियो देखकर मालूम होता है कि चीता शिकार की तलाश में घात लगाकर बैठा था। तभी उसकी नजर शिकार पड़ी। चीते ने सही मौका देखते ही रफ्तार भरी और शिकार पर हमला कर दिया। लगा आराम से उसे काबू में कर लेगा। मगर कुछ ही सेकंड में पासा पलट गया। शिकार चीते पर ही भारी पड़ गया। हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि चीते ने शिकार की गर्दन दबोच रखी है, मगर वो हिम्मत नहीं हारता। वो लगातार अपनी टांगे चलाता है और इतना मारता है कि चीते की रीढ़ की हड्डी ही टूट गई।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

शिकार के हाथों चीते की रीढ़ की हड्डी टूटने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर hunting.world.ir नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article