वायरल न्यूज़

Video: वो जानवर जिसे देखकर भीगी बिल्ली बन गया शेर, पास आते ही कांपने लगा जंगल का राजा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 7, 2024, 11:24 AM IST

Wild Animal Fight Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि जंगल का राजा शिकार की तलाश में था मगर बेचारे को ऐसा जानवर मिल गया कि खुद की हालत पतली हो गई। उस जानवर से बचने के लिए शेर को उल्टे पांव भागना पड़ा गया।

Image

किस जानवर को देखकर डरने लगा जंगल का राजा। (Photo/YouTube)

KEY HIGHLIGHTS
  • किस जानवर से डरा शेर
  • पास आते ही भागना पड़ा
  • वायरल हुआ ये वीडियो

Wild Animal Fight Video: शिकारी जानवरों में शेर को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि जंगल में इससे कोई जानवर पंगा लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। ये अकेला ही झुंड से अपना शिकार खींच लाता है। मगर कभी सोचा है कि जंगल का वही राजा किसी जानवर को देखकर भीगी बिल्ली बन जाए। उसका शिकार करना तो दूर की बात उसे देखते ही उल्टे पांव दौड़ लगा दे। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें देखेंगे कि जंगल का राजा शिकार की तलाश में है। उसे जब भूमि पर शिकार नहीं मिला तो पानी में शिकार मिलने की उम्मीद से छलांग लगा दी।

पानी में फंस गया शेर

शेर को उम्मीद थी कि यहां वो कोई शिकार जरूर खोज लेगा। मगर पानी में आना ही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। वीडियो में देखेंगे कि शेर शिकार खोज रहा था कि तभी उसका सामना हिप्पो यानी दरियाई घोड़े से हो गया। अब पानी में हिप्पो को देखकर शेर की हालत पतली हो गई। वो हिप्पो को देखकर किसी भीगी बिल्ली की तरह बन गया। शेर अब धीरे-धीरे पीछे हटने की कोशिश करता है कि तभी हिप्पो आक्रामक हो गया। वो शेर पर हमला करने के लिए आगे बढ़ता है। इधर खुद के करीब मुसीबत आते देख शेर कांपने लगा।

यूट्यूब पर देखिए वीडियो

वो तुरंत तैरना शुरू करता है और किसी भी हाल में वापस किनारे पर जाना चाहता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा। इसमें देखेंगे कि जंगल का राजा एक जानवर से जान बचाने के लिए भागने की कोशिश में है। हालांकि दरियाई घोड़ा उसे नुकसान पहुंचता इससे पहले ही किसी तरह शेर किनारे पर पहुंच गया और आखिर में चैन की सांस ली। बता दें कि हिप्पो से बचकर भागते हुए शेर का ये वीडियो यूट्यूब पर Shenton Safaris नाम के चैनल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article