वायरल न्यूज़

Video: शिकार करने गया मगर खुद बैंगन की तरह उड़ गया शेर, हैरान कर देगा नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 1, 2023, 07:11 AM IST

Wild Animal Fight Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शेर शिकार करने जंगली भैंसों के झुंड में पहुंच गया। मगर उसकी यही बड़ी गलती साबित हुई।

Image

शिकार करने गया शेर खुद ही नहीं बच पाया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • भैंसों के झुंड में घुस गया शेर
  • शिकार की जगह मिली मौत
  • हवा में उड़ा-उड़ाकर मारा

Wild Animal Video: जंगल में शेर को सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक शिकारी है कि कोई दूसरा जानवर इसके सामने टिकने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। मगर क्या हो जब शिकार पर निकला शेर ही खुद शिकार हो जाए। शिकार करना तो दूर उसकी खुद की जान मुश्किल में पड़ जाए। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक कम उम्र का शेर भैंसे का शिकार करने के लिए उसके झुंड में जाने की गलती कर बैठा। मगर फिर उसके साथ ऐसा कुछ हुआ जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। भैंसे के झुंड ने उसे बैंगन की तरह हवा में उड़ा दिया।

झुंड ने घेर लिया शेर

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि नौजवान शेर शिकार पर निकला था कि तभी उसकी नजर भैंसों के झुंड पर पड़ी। शेर ने उन्हीं में से एक भैंसे का शिकार करने प्लान बनाया, मगर यही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। दरअसल शेर जैसे ही जानवरों के करीब पहुंचा, कोई अपनी जगह से हिला तक नहीं। उल्टा झुंड ने शेर को चारों तरफ से घेर लिया। अब शिकार करने पहुंचा शेर खुद अपनी जान बचाने की कोशिश में जुट गया।

बैंगन की तरह हवा में उड़ा दिया

मगर देखकर हैरान रह जाएंगे कि भैंसों के झुंड ने पहले जंगल के राजा को खूब टक्कर मारी। जब बेचारा बुरी तरह घायल हो गया, फिर उसे हवा में उड़ाना शुरू कर दिया। फ्रेम में साफ देखा जा सकता है कि झुंड शेर को ऐसे हवा में उड़ाता है जैसे वो कोई बैंगन हो। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है, जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

शेर का शिकार करते हुए भैंसों का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर earth.reel नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article