Funny Video: झगड़े के बाद पति का बर्थडे सेलिब्रेट करने लगी पत्नी, मगर तरीका देख पेट पकड़कर हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 26, 2024, 02:50 PM IST

Funny Video Today: पति-पत्नी के बीच झगड़े से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो में देखेंगे कि आपसी झगड़े के बीच पत्नी को याद आया कि पति का बर्थडे भी सेलिब्रेट करना है। इसके बाद पत्नी ने जो तरीका अपनाया देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले पति-पत्नी में हुआ झगड़ा
  • फिर किया बर्थडे सेलिब्रेट
  • वीडियो देखकर ना रुकेगी

Funny Video Today: सोशल मीडिया में एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया गया है कि वीडियो पति-पत्नी से जुड़ा है और दोनों के बीच किसी पर झगड़ा हुआ है। इसमें पत्नी ज्यादा गुस्से में नजर आती है और पति बेचारा चुपचाप सोफे पर बैठा है। मगर जिस दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ उसी दिन पति का बर्थडे भी था। अब गुस्सा नाक पर लिए बैठी पत्नी को पति का बर्थडे भी सेलिब्रेट करना है और उसे पति की शक्ल देखते ही गुस्सा भी आने लगता है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा और फिर बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ा ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है और इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Viral Video Today

पति-पत्नी का ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रुकेगी। (Photo/Instagram)

पत्नी ने किया पति का बर्थडे सेलिब्रेट

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दोनों बुरी तरह तरह झगड़ने के बाद सोफे पर बैठे हैं। मगर एकाएक पत्नी को याद आया कि पति का बर्थडे सेलिब्रेट भी करना है। अब गुस्सैल पत्नी मुंह फुलाकर पति के लिए बर्थडे केक लेकर आती है। केल टेबल पर पति के सामने रख दिया और ऊपर मोमबत्ती भी जला दी। पत्नी मोमबत्ती जलाती है और फिर बेचारे पति की गर्दन पकड़कर बुझाने के लिए कहती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाता है।

End of Feed