वायरल न्यूज़

EYE TEST: कोई मां का लाडला ही MAA को ढूंढ पाएगा, खोज लिया तो कहलाएंगे जीनियस

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 26, 2024, 03:08 PM IST

Optical Illusion Eye Test: अगर आप खुद को नजरों का किंग समझते हैं तो आपके लिए एक खास चैलेंज लेकर हाजिर हुए हैं। चैलेंज इस MEE लिखी हुई तस्वीर में छिपा है। इसमें सिर्फ एक जगह पर MAA लिखा है जिसे दस सेकंड में खोजकर दिखाना है।

Image

दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली तस्वीर।

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया में ऐसी ढेरों तस्वीरें हैं जो हमारी नजरों को चैलेंज करती हैं। ऐसी तस्वीरों में कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें खोजने के लिए कहा जाता है। कई बार हम तस्वीरों में छिपे रहस्यों को खोज लेते हैं तो कोई बार बहुत मुश्किल होती है। ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन या ब्रेन टीजर का नाम दिया जाता है। इन तस्वीरों को हल करने के लिए तेज नजरों के साथ जीनियस वाला दिमाग होना भी जरूरी होता है। अगर आपमें दोनों काबिलियत हैं तो आपके लिए एक खास चैलेंज लेकर हाजिर हुए हैं। चैंलेज जितना आसान है ये उतना ही मुश्किल भी हो सकता है। इसे हल करने के लिए तेज दिमाग और बाज सी तेज आंखें होना पहली शर्त है।

क्या आप खोज पाएंगे जवाब?

सोशल मीडिया में वायरल हुई इस मुश्किल तस्वीर में आपको हर जगह MEE लिखा हुआ नजर आएगा। पहली नजर में देखने पर तस्वीर बिल्कुल सामान्य नजर आती है। मगर इसमें एक गहरा रहस्य छिपा है। वायरल तस्वीर में MEE के बीच MAA शब्द भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उस शब्द को खोज निकाले। तस्वीर में छिपे उस शब्द को कोई मां का लाडला ही ढूंढ सकता है। ऐसे में क्या आपमें दम है जो दस सेकंड में इसका जवाब तस्वीर में ढूंढकर दिखा दे। अगर आपने तस्वीर में छिपे उस शब्द को ढूंढ लिया तो जीनियस मान लेंगे।

अभी तक नहीं ढूंढ पाए हैं जवाब

आपका समय अब से शुरू होता है और स्क्रीन को फिर एक बार ऊपर कीजिए। बताइए क्या आपने तस्वीर में छिपे उस खास शब्द को खोज लिया है या फिर अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। अगर आपने जवाब तलाश लिया है तो आप किसी जीनियस से कम नहीं है। हालांकि अभी तक नहीं खोज पाए हैं तो कोई बात नहीं है। जवाब आपको यहीं मिलेगा। नीचे स्क्रीन कीजिए और जवाब आपके सामने ही होगा।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

यहां घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना तस्वीर में MAA शब्द ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना आसान काम नहीं था। हालांकि इस कोशिश से दिमगा और आंखों की अच्छी कसरत भी हो गई।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article