वायरल न्यूज़

अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति का नाम बताओ, जवाब देखकर भी स्टूडेंट ने क्या लिख डाला

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 21, 2023, 01:47 PM IST

वायरल पोस्ट में देखेंगे कि छात्र से बहुत ही आसान सवाल पूछा गया। इसमें में भी जवाब उसकी आंखों के सामने था, मगर फिर भी सबकुछ गलत कर दिया।

Image

सोशल मीडिया में ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। (Source/twitter/Memesinde)

KEY HIGHLIGHTS
  • नकल के लिए चाहिए अक्ल
  • फिर चरितार्थ हुई ये कहावत
  • देखकर हंसी ना रोक पाएंगे

नकल के लिए भी अक्ल चाहिए। आपने ये कहावत कहीं ना कहीं जरूर सुनी होगी। यानी ऐसा काम जिसे देखकर भी ठीक से ना किया जा सके। सोशल मीडिया में अभी एक ऐसा ही जबरदस्त मामला छाया हुआ है, जिसमें ये कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। दरअसल परीक्षा में एक छात्र से बड़ा ही आसान सवाल पूछा गया। हैरानी होगी कि उसका जवाब भी प्रश्न पत्र में लिखा हुआ था। मगर छात्र ने सही जवाब की जगह ऐसा कुछ लिख डाला कि देखकर सिर पकड़ लेंगे। जवाब पढ़कर हंसी रोकने की कोशिश करेंगे मगर रुक नहीं पाएगी।

परीक्षा में ये क्या लिख आया छात्र

प्रश्न पत्र में दरअसल छात्र से पूछा गया कि अमेरिका के पहले राष्ट्रपित कौन थे। मजेदार है कि प्रश्न पत्र में सवाल के साथ जवाब में पहले राष्ट्रपति की तस्वीर भी दी गई। देखकर ही लगता है कि कोई भी इस आसान से सवाल का जवाब लिख देगा। मगर छात्र ने जो कुछ लिखा पेट-पकड़कर हंसेंगे। दरअसल छात्र ने तस्वीर के नीचे लिखे कैप्शन को ही उत्तर समझ लिया। कैप्शन में गेटी इमेज (Getty Images) लिखा था और छात्र ने इसे ही सही जवाब समझ लिया। हालांकि इस सवाल का सही जवाब जॉर्ज वाशिंगटन (George Washington) है, जो अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।

यहां देखिए वायरल पोस्ट

नेटिजन्स भी हुए लोटपोट

मालूम हो कि सोशल मीडिया में ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वाह क्या जवाब दिया है। एक कमेंट में लिखा गया कि भाई थोड़ी सी अक्ल भी खर्च लेता है। एक कमेंट में लिखा गया कि आज का सबसे सही जवाब तो यहां है। मालूम हो कि पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छाई हुई है। इसे @Memesindex नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article