वायरल न्यूज़

दर्दनाक VIDEO: रीवा में बारात में डांस करने के दौरान बाराती को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 09:40 PM IST

मध्य प्रदेश के रीवा में डांस के दौरान एक बाराती को हार्ट अटैक आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विवाह समारोह के लिए बाराती बैंड बाजे की धुन में नाचते हुई मैरिज गार्डन जा रहे थे तभी हार्ट अटैक आया।

मध्य प्रदेश के रीवा में डांस के दौरान एक बाराती को हार्ट अटैक आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कानपुर से बारात धूमधाम के साथ रीवा आयी थी विवाह समारोह के लिए बाराती बैंड बाजे की धुन में नाचते हुई मैरिज गार्डन जा रहे थे। तभी बारात में शामिल 32 वर्षीय अभय सचान डांस कर रहे थे उसी दौरान अचानक जमीन में गिर पड़े जब तक की बाराती कुछ समझ पाते अभय ने दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरा उत्सव मातम में बदल गया।

मंगलवार की रात रीवा के बस स्टैंड के पास स्थित अमरदीप पैलेस में उत्तर प्रदेश के कानपुर से बारात आई थी। लड़की रीवा की रहने वाली है शादी में शामिल होने के लिए दूल्हे का दोस्त अभय सचान भी कानपुर से रीवा आया था। रात करीब 12 बजे सभी बाराती नाचते गाते मैरिज गार्डन जा रहे थे। कड़कड़ाती ठंड के बीच अन्य बारातियों के साथ अभय सचान भी डांस कर रहा था। थोड़ी देर बाद डांस करते हुए वह अचानक पर गिर गया जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया तुरंत बैंड बाजा बंद कराया गया।

आनन-फानन में अभय को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक अभय की मौत हो चुकी थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमे वो डांस करते करते जमीन पर गिरता हुआ दिख रहा है। अभय एजी आवास विकास कालोनी हंसपुरम कानपूर यूपी का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने पर परिजन रीवा आये हॉस्पिटल में शव का पीएम कर परिजनो को सौंप दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article