वायरल न्यूज़

क्या है Look Between Alphabets on Your Keyboard Challenge ट्रेंड का मतलब, जान गए तो आएगी मौज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 24, 2024, 11:59 AM IST

Look Between...On Your Keyboard: सोशल मीडिया में एक गजब का ट्रेंड छाया हुआ है। इसमें नेटिजन्स से उनके कीबोर्ड में खास वर्ड के बीच कुछ पढ़ने के लिए कहा जाता है, जिसका मजेदार मतलब निकलता है।

Image

सोशल मीडिया में छा गया गजब का ट्रेंड। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेंड हुआ गजब का ट्रेंड
  • नेटिजन्स पूछ रहे मजेदार सवाल
  • दिल्ली पुलिस ने भी शेयर किया मीम

Look Between...On Your Keyboard: सोशल मीडिया में हर रोज कुछ ना कुछ ट्रेंड में छाया ही रहता है। मगर कभी-कभी ऐसा कुछ ट्रेंड होता है कि हम उसके बारे में जानने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। अभी एक ऐसा ही ट्रेंड हर तरफ धूम मचा रहा है। नेटिजन्स उसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। मजेदार है कि उस ट्रेंड को जानकर नेटिजन्स भी खुद उसमें घुस गए। दरअसल पिछले कुछ घंटों से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 'Look Between...On Your Keyboard' ट्रेंड छाया हुआ है। नेटिजन्स लगातार इससे जुड़े मीम्स शेयर कर रहे हैं। इसका मतलब है कि आपको अपने कीबोर्ड पर दो शब्दों के बीच अक्षरों को देखना होता है, जिसका मजेदार मतलब निकलकर आता है।

क्या है ट्रेंड का मतलब

आईपीएल टीमों ने अपने हैंडल पर इस ट्रैंड को खूब एन्जॉय किया है। दिल्ली पुलिस ने भी अपने एक्स हैंडल पर इससे जुड़ा मजेदार मीम्स शेयर किया। दिल्ली पुलिस के एक्स हैंडल से लिखा गया कि अगर ड्राइविंग करते समय आपने अपना कीबोर्ड देखा। Q और R के बीच जो है, वो आपसे चालान के साथ मिलेंगे। अब इन दो वर्ड के बीच WE है। जिसका मतलब बनता है कि दिल्ली पुलिस चालान के साथ आपसे मुलाकात करेगी। ऐसे चेन्नई सुपर किंग्स के हैंडल से लिखा गया कि कौन जीत की सीटी बजाएगा। इसके बाद लिखा गया कि अपने कीबोर्ड में Q और R के बीच देखिए। जिसमें WE जवाब नजर आता है।

यहां देखिए मजेदार मीम्स

दिल्ली पुलिस भी ट्रेंड में शामिल

हालांकि सोशल मीडिया ये ट्रेंड काफी पुराना है जो एक बार नेटिजन्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ट्रेंड की शुरुआत 4Chan से हुई थी।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article