वायरल न्यूज़

VIDEO: साड़ी में कोबरा पकड़ने पहुंच गई महिला, मगर जो हुआ देखकर होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 20, 2024, 01:25 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि साड़ी पहने एक खूबसूरत महिला किंग कोबरा पकड़ने पहुंच गई। यहां वो बड़ी सावधानी से सांप को पकड़ने की कोशिश करती है और फिर आखिर में जो कुछ दिखा सचमुच होश उड़ जाएंगे।

Image

क्या हुआ जब कोबरा पकड़ने पहुंच गई महिला। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हमेशा कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर कई बार ऐसा नजारा दिखाई पड़ता है कि हमारे होश उड़ जाते हैं। देखकर आखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको चौंका देगा। वीडियो साड़ी पहने हुए एक महिला से जुड़ा है जो खतरनाक किंग कोबरा पकड़ने पहुंच गई।

सांप पकड़ने पहुंची महिला

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि किंग कोबरा एक निर्माणधीन इमारत में पहुंच गया। लोगों को जैसे ही ये बात पता चली आसपास तुरंत अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच स्नेक कैचर को बुलाया गया। थोड़ी ही देर में एक स्नेक कैचर की एंट्री हुई। मगर देखकर चौंक जाएंगे कि वो साड़ी पहने हुए एक महिला थी जो सांप पकड़ने पहुंची थी। फ्रेम में फिर जो कुछ हुआ देखकर सचमुच किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इसमें देखेंगे कि महिला ने बिना डरे आराम से सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक होता है। आखिर में देखेंगे कि सांप को पकड़ने के बाद महिला ने उसे बाद में खुले मैदान में छोड़ दिया। मालूम हो कि साड़ी में सांप पकड़ने पहुंची महिला का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे इंस्टाग्राम पर saiba__19 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article