वायरल न्यूज़

VIDEO: सड़क पर स्टंट दिखा रहा था शख्स, मगर एक गलती ने बिगाड़ दिया सारा खेल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 26, 2024, 03:29 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शख्स बाइक से स्टंट के दौरान अपने दोस्त को थप्पड़ मारने की कोशिश करता है और यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

Image

वायरल हो रहा बाइक स्टंट से जुड़ा वीडियो। (Photo/Instagram)

Viral Video: भारत में यातायात को लेकर नियम काफी सख्त हैं और ट्रैफिक चालान को भी पहले की तुलना में अधिक कर दिया है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैदी से जगह-जगह तैनात रहती है। मगर इन सबके बावजूद यातायात नियम तोड़ने के ढेरों मामले में सामने आते हैं। कई मामले में लोग अपनी जान तक मुश्किल में डाल लेते हैं और बड़ी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स ने रील की सनक में ऐसा बाइक स्टंट किया कि खुद दुर्घटना का शिकार हो गया। सड़क दुर्घटना से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है और इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

रील की सनक ने मरवा दिया

वायरल हो वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दो युवा बाइक पर बैठे हैं। इसमें बाइक चला रहे शख्स ने हेलमेट लगाया हुआ कि जब पिछली सीट पर हेलमेट के बिना शख्स बैठा है। फ्रेम में इसके बाद ऐसा कुछ हुआ कि देखकर दिमाग चकरा जाएगा। इसमें देखेंगे कि बाइक चला रहा शख्स एकाएक अपनी सीट से उठकर खड़ा हो गया। इतना ही नहीं शख्स घूमकर उल्टा बैठ गया और ऐसे ही बाइक बैलेंस करने की कोशिश करता है। इधर पिछली सीट पर बैठा शख्स मुस्कुरा रहा है। अब शख्स अपने चेहरा पिछले सीट पर बैठे शख्स की तरफ करता है। वीडियो में देखेंगे कि बाइक स्टंट दिखा रहा शख्स अभी तक बिल्कुल ठीक है। मगर उसकी एक गलती सारा खेल बिगाड़ दिया और बेचारा अपनी साथी सहित सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

एक्स पर देखिए वीडियो

इसमें देखेंगे कि शख्स पिछले सीट पर बैठे अपने दोस्त को थप्पड़ मारने की कोशिश करता है। मगर जैसे ही उसने थप्पड़ मारा चाहा बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों का एक्सीडेंट हो गया। मालूम हो कि रोड एक्सीडेंट से जुड़ा ये वीडियो एक्स पर @VishalMalvi नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article