वायरल न्यूज़

Video: पहले लगा इस एयर होस्टेस से खूबसूरत कोई नहीं, मगर जैसे ही मेकअप हटा सबको डरा दिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 18, 2023, 01:19 PM IST

Funny Video: सामने आए वीडियो की शुरुआत में एयर होस्टेस नजर आती है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। मगर जैसे ही उसने मेकअप हटाया देखकर कोई भी डर जाएगा।

Image

वीडियो के पहले फ्रेम में देखिए कितनी खूबसूरत है एयर होस्टेस। मगर दूसरे फ्रेम ने डरा दिया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले लगा इस एयर होस्टेस से खूबसूरत कोई नहीं
  • मगर जैसे ही मेकअप हटा सबको डरा दिया
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो से भरी पड़ी है। यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे वीडियोज देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं कि आते ही छा जाते हैं। मगर कुछ वीडियोज लंबे समय तक छाए रहते हैं और लोगों को भी खूब हंसाते हैं। अभी एक ऐसा ही फनी वीडियो सामने आया है। वीडियो एयर होस्टेस से जुड़ा है, जिसकी खूबसूरती देखकर कोई भी फिदा हो जाएगा। मगर जैसे ही लड़की ने अपना मेकअप निकाला, कोई भी डर जाएगा। हालांकि सबकुछ देखकर हंसी भी बहुत आती है। वीडियो इतना मजेदार भी है कि हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शुरू में देखते ही बनती है खूबसूरती

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि एयर होस्टेस घर लौटी है। इसमें उसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। मानो उससे खूबसूरत कोई और नहीं होगा। फ्रेम में देखेंगे कि एयर होस्टेस मिरर के सामने खड़ी है और चेहरे पर लगा मेकअप निकाल रही है। वो सबसे पहले अपनी नाक पर लगा मेकअप निकालती है। इसमें देखेंगे कि नाक की शेप सही करने के लिए उसने मेकअप की अच्छी खासी लेयर चढ़ाई है। एयर होस्टेस ने उसे पूरी तरह निकाल दिया। इससे उसकी खूबसूरती थोड़ी कम होती है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि लड़की ने अब अपनी नकली आईलिड निकाल दी। इससे उसकी खूबसूरती थोड़ी और कम होती है।

फिर एकदम अलग दिखा चेहरा

मगर इसके बाद एयर होस्टेस जो कुछ करती है देखकर दिमाग घूम जाएगा। यकीन नहीं होगा कि कोई इतना तगड़ा मेकअप भी कर सकता है। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि लड़की ने अपनी गर्दन की शेप के लिए भी यूनिक मेकअप लगाया था। इसके बाद वो मेकअप रिमूवर से अपना चेहरा साफ करती है। फिर पानी से अपना चेहरा धोती है। हैरान हो जाएंगे कि इसके बाद लड़की का जो चेहरा सामने आया, वो एकदम अलग है। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ये वही लड़की है जो कुछ देर पहले तक एयर होस्टेस की ड्रेस में थी।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

एयर होस्टेस का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर Karuna Jha नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article