वायरल न्यूज़

Video: सालियों ने दूल्हे की जगह चुरा लिया पंडितजी का जूता, पेट पकड़-पकड़कर हंसने लगी दुल्हन और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 4, 2024, 03:40 PM IST

Wedding Video: मजेदार बात यह है कि दुल्हन की बहनों ने दूल्हे की बजाय गलती से पंडितजी के जूते चुरा लिए। इसके बाद दुल्हन की बहनों ने पंडितजी के जूते कहीं छिपा दिए।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Wedding Video: भारत में शादियों के दौरान बहुत ही मजेदार रस्में निभाई जाती हैं। कई रस्में ऐसी होती हैं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन से लेकर घर-परिवार के लोग भी जुड़े होते हैं। शादी में ऐसी ही एक बेहद मजेदार रस्म जूता चुराई की होती है। जूता चुराई की रस्म के दौरान दुल्हन की बहने दूल्हे के जूते चुराती हैं। इसके बदले में दूल्हा नेक देकर दुल्हन की बहनों से अपने जूते लेता है। इस दौरान दूल्हे की तरफ के लोग इस जुगत में लगे रहते हैं कि जूते चोरी न होने पाएं।

दूल्हे की जगह पंडितजी के जूते हो गए चोरी

सोशल मीडिया पर जूते चुराई का एक वीडियो सामने आया है। सबसे मजेदार बात यह है कि दुल्हन की बहनों ने दूल्हे की बजाय गलती से पंडितजी के जूते चुरा लिए। इसके बाद दुल्हन की बहनों ने पंडितजी के जूते कहीं छिपा दिए। जब यह बात दूल्हा-दुल्हन को पता चली तो उनकी हंसी छूट गई। न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन बल्कि इस वाकये के बाद पूरे बारातियों ने ठहाके लगाने शुरू कर दिए। आपका भी वीडियो देखकर अपनी हंसी पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा। देखें वीडियो-

वीडियो को kssaahhiill नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि जब पंडितजी के जूते चोरी होने की भनक दूल्हे को लगी तो उसने चुपके से दुल्हन को यह बात बता दी। फिर क्या था, दूल्हा और दुल्हन की हंसी ही नहीं थमी। दोनों मंडप पर बैठे-बैठे ही जोर-जोर से हंसने लगे। वहीं जब पंडित जी को यह बात पता चली तो वह सकते में आ गए। पंडितजी को मोटी दक्षिणा मिली या न मिली, लेकिन उनके जूते जरूर चोरी हो गए।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article